{"_id":"5c793481bdec22691d36df99","slug":"141551447169-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक पुत्र के लापता होने के बाद परिवार का टूटा सब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक पुत्र के लापता होने के बाद परिवार का टूटा सब्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता सैनिक के परिजन आज एसडीएम कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन
10 दिनों से लापता है जगतपुर का सैनिक राजेश ऋषि, आखिर अब टूट रहा परिवार का सब्र
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया के बाद अब होगा रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर स्थित सैनिक के परिजनों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। 10 दिनों से बंधाए जा रहे ढांढस के बावजूद आखिरकार परिवार अब सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगा। भारत-तिब्बत बार्डर पर किन्नौर के नमज्ञा के पास बर्फ में दबने के 10 दिनों बाद भी कोई खोज खबर न मिलने से आहत सैनिक के परिजन शनिवार को मिनी सचिवालय परिसर में शनिवार को रोष प्रदर्शन करेंगे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपने सैनिक पुत्र की सूचना सही ढंग से नहीं मिल रही है। राहत कार्य में हो रहे विलंब के कारण उनमें भारी रोष है। इसके चलते वह एसडीएम कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन कर सैनिक को ढूंढने के और अधिक प्रयास करने की सरकार से मांग करेंगे। नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर गांव के इस परिवार का एक सैनिक राजेश ऋषि भी हिमस्खलन की चपेट में आने में लापता हुए पांच जवानों में शामिल है। एसडीएम, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि परिवार से मिले हैं लेकिन परिवार का आक्रोश अब प्रदर्शन से निकलेगा।
सोशल मीडिया पर पहले ही गुबार निकाल चुका है परिवार
किन्नौर के भारत-तिब्बत बॉर्डर से सटे नमज्ञा के पास सेना के जवान बर्फ में दब गए हैं। इसमें नालागढ़ के जगतपुर का सैनिक राजेश ऋषि भी शामिल है। राजेश के घर में माता-पिता, भाई-भाभी और उसकी धर्मपत्नी और दो भतीजे उसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैनिक के ताया रणदीप सिंह और पिता रणजीत सिंह ने कहा कि जब से उनका सैनिक पुत्र लापता हुआ है, उसके बाद उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिनों से लापता हुए पुत्र की कोई सूचना न मिलने से परिवार बुरी तरह से बेहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार से तलाशी अभियान को और मजबूत करने मांग की जाएगी। इसे लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।