फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्राकृतिक खेती पर खर्च होंगे 25 करोड़ : मारकंडा

प्राकृतिक खेती पर खर्च होंगे 25 करोड़ : मारकंडा

Sun, 27 Jan 2019 05:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 27 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती पर खर्च होंगे 25 करोड़ : मारकंडा

अमर उजला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। प्रदेश में प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना के तहत इस वर्ष 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार शिमला के कुफरी और कांगड़ा के पालमपुर में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविरों में 1150 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। सोलन में पांच जागरूकता शिविरों में 537 किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई है।

सोलन में 122 किसान पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। यह बात सोलन में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कही। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, गृहरक्षा, एनसीसी एवं स्कूली छात्रों की भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने चंबाघाट स्थित शहीदी स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों तथा जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वहीं हैंडबाल की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया में दवा हब के नाम से मशहूर है सोलन
कृषि मंत्री ने कहा कि सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को पूरे एशिया में दवा हब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आशा जताई कि सोलन का औद्योगिक क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त उत्पादन करने में भी अग्रणी बनेगा।


ये रहे मौजूद
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, जिला परिषद सदस्य शीला, पार्षदगण, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा सचिव संजय ठाकुर, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, सोलन मंडल भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अजय बंसल, आढ़ती एसोसिएशन सोलन के पदम सिंह पुंडीर, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed