{"_id":"5c4afb33bdec2229d2396d3d","slug":"141548417843-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस लोकल के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस लोकल के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की को परिवहन निगम का सब डिपो, कुनिहार को पुलिस थाने की सौगात
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, ब्वॉयज स्कूल कुनिहार को अटल आदर्श विद्या केंद्र बनाने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह का अर्की उपमंडल को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की में परिवहन निगम का सब डीपो खोलने और कुनिहार की पुलिस चौकी को थाने में बदलने का एलान किया है। लंबे समय से अर्की उपमंडल में लोग इन दोनों की मांग उठा रहे थे। कुनिहार में पुलिस थाना होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। अर्की के लिए तोहफों की झड़ी यहीं नहीं रुकी बल्कि मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार को अटल आदर्श विद्या केंद्र बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के खेल मैदान के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौसम खराब होने की वजह से सड़क मार्ग से सुबह करीब साढ़े दस बजे कुनिहार स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। यहां उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत विश्राम गृह परिसर में एक पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में महिला विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, बीएसएनएल, सहकारिता विभाग, जोगिंद्र कोऑपरेटिव बैंक, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके बाद राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत अन्न प्राशन्न संस्कार का शुभारंभ किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल टूरिज्म सहित कई विभागों ने झांकियों से प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाया। मुख्यमंत्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित ऐट होम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, खादी बोर्ड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, मार्केटिंग बोर्ड सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रत्तन सिंह पाल, बाबू राम पंवर, देवेंद्र शर्मा सहित उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, सभी प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।