फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ शहर में हफ्ते में काम शुरू न करने पर ठेकेदार नपेंगे

नालागढ़ शहर में हफ्ते में काम शुरू न करने पर ठेकेदार नपेंगे

Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद ने कड़े तेवर अपना लिए है। एक ओर नए काम शुरू न करके पुराने कार्यों को पूर्ण करने का निर्णय लिया है। वहीं पुराने काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को भी परिषद ने लपेट लिया है। परिषद ऐसे ठेकेदारों को एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के लिए नोटिस जारी करेगी और बावजूद इसके संबंधित ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं तो परिषद के आगामी कामों के होने वाले ठेकों में भाग तक नहीं लेने दिया जाएगा। परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विकास को लेकर चर्चा हुई और विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। इस बैठक में बुढ़ापा और विधवा पेंशन के पांच मामलों को मंजूरी दी गई। बैठक में शहर के विभिन्न एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाने पर विचार-विमर्श के बाद 20 कैमरे स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए परिषद बीबीएनडीए से सहयोग लेगी। असामाजिक गतिविधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीबीएनडीए की मदद से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

परिषद के अपने जर्जर हो चुके वार्ड-2 में स्थित विश्राम गृह को अनसेफ घोषित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया जो अपनी रिपोर्ट परिषद को सौंपेगी। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। पुराने छात्र स्कूल में निर्मित पार्क को परिषद के नाम स्थानांतरण करने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। नालागढ़ शहर में स्थित पार्कों के लिए झूले और विभिन्न स्थलों पर रखने के लिए 100 बेंच लगाने का प्रस्ताव पारित कर इसके मंजूरी के लिए बीबीएनडीए को भेजा जाएगा। इस बैठक में चुहूवाल मार्ग से भल्लेश्वर मार्ग तक लाइटें लगवाने और शहर की पहाड़ी पर स्थित भल्लेश्वर मंदिर के साथ हाई मास्ट लगाने को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड ने जमीन के स्थानांतरण के लिए आए आवेदन को मंजूर कर एनओसी जारी करने का निर्णय लिया। नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषद ने शहर में चल रहे विकास के पुराने काम जब तक पूर्ण नहीं होंगे, तब तक नए कार्य शुरू नहीं किए जाएंगे। पहले शुरू किए गए कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed