{"_id":"5aeb409a4f1c1b9e098b7e64","slug":"141525366938-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं तो त्वरित कार्रवाई, मर्डर हुआ तो साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं तो त्वरित कार्रवाई, मर्डर हुआ तो साधी चुप्पी
Updated Thu, 03 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के नालागढ़ कार्यक्रम के दौरान हुई चूक में तुरंत बदल दिए थे डीसी और एसपी, कसौली में कुछ नहीं
लोग सरकार के दोहरे मापदंड पर उठा रहे हैं सवाल
संतोष कुमार
सोलन।
जिला के भीतर ही प्रदेश सरकार के दो अलग-अलग तरह के नियम और कानून लोगों के गले नहीं उतर रहे। मुख्यमंत्री ने जब नालागढ़ में एक दिवसीय दौरा किया तो वहां फैली अव्यवस्थाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीसी और एसपी बद्दी को तुरंत स्थानांतरित कर दिया था। लेकिन कसौली मामले में कार्रवाई के दौरान बरती गईं भारी अनियमितताओं में एक महिला अधिकारी की हत्या के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ एक भी कदम सरकार ने अभी तक नहीं उठाया है। हालांकि यह प्रशासनिक स्तर की बड़ी चूक मानी जा रही है।
मंगलवार को हुए इस हत्याकांड के बाद वीरवार दिन तक किसी भी अधिकारी पर किसी तरह की कार्रवाई न होने से सरकार के दोहरे रवैये को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि जिला प्रशासन का स्वयं भी मानना है कि सुरक्षा की दृष्टि से चूक हुई है लेकिन सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करना पूर्व में उठाए कदमों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि यह सरकार की बहुत बड़ी नालायकी है। इसी नाकामियों को लेकर कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सैजल अभी तक नहीं पहुंचे मौके पर
कसौली में इतना पड़ा हत्याकांड होने के बावजूद अभी तक स्थानीय विधायक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल मौके पर नहीं आए। लोगों सहित अधिकारियों को आस थी कि वह यहां घटनास्थल पर अवश्य आएंगे।
विज्ञापन
दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई : डॉ. सैजल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं कसौली के विधायक डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि सरकार इस मामले में कड़ा संज्ञान लेगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के दिन वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दून हल्के के कार्यक्रम में थे। इसके बाद आगामी दो दिन भी वह कार्यक्रमों में व्यस्त रहे।