{"_id":"5a64852b4f1c1b7d268b5ab8","slug":"141516537131-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल्या खड्ड पर अभी तक नहीं बन पाया फुटब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल्या खड्ड पर अभी तक नहीं बन पाया फुटब्रिज
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिछले वर्ष शुरू होते ही बरसात के मौसम में रूक गया था कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)।
कौशल्या नदी पर बनने वाले फुटब्रिज का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग ने फुटब्रिज के कार्य को बंद करने के पीछे तर्क दिया था कि बरसात के चलते काम बंद करना पड़ रहा है। लेकिन अब बरसात के मौसम के बीते कई माह हो चुके हैं। बावजूद इसका कार्य शुरू नहीं किया जा रहा। ब्रिज के निर्माण के लिए पूर्व उपायुक्त राकेश कंवर ने विकास खंड धर्मपुर के माध्यम से धनराशि प्रदान की थी। बारिश के मौसम में करीब आठ गांव के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को मजबूरन अपनी जान दाव पर लगाकर नदी को पार करना पड़ रहा है।
कौशल्या नदी पर बनने वाले पैदल पुल के लिए डीसी ने 17 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें दो पुलों का निर्माण किया जाना था। इसमें पहला कौशल्या नदी और दूसरा शाईमांझ नाले पर बनाया जाना था। पिछले साल कौशल्या नदी पर बनने वाले फुटब्रिज का काम शुरू तो हुआ लेकिन कुछ दिन काम चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
काम रुके हुए आज करीब सात से आठ माह बीत चुके हैं लेकिन इसके कार्य को दोबारा से शुरू करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने इस पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पैदल चलने वाले पुल के निर्माण की मांग लोग 20 सालों से कर रहे थे। इस पुल के बनने से जाबली पंचायत के गांव चम्मो, गडयार, गाहीघाट, गठाण, कुरला, जौहडी, कुमहारो और शैरला गांवों को फायदा होना था। बरसात के दिनों में इन गांवों की अढ़ाई हजार आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डाल कर पीठ पर बैठा कर नदी पार करवाना पड़ती है। विकास खंड अधिकारी जंयती ठाकुर ने कहा कि कौशल्या नदी पर जल्द फुटब्रिज बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट स्थानीय पंचायत प्रधान से ली जाएगी ताकि लोगों को बरसात से पहले उसकी सुविधा मिलनी शुरू हो सके।
विज्ञापन
एक माह में पूरा किया जाएगा कार्य : प्रधान
जाबली पंचायत के प्रधान दूनी चंद धीमान ने बताया कि फुटब्रिज पर पहले कंक्रीट का स्लैब डाला जाना था। लेकिन अब लोहे की स्लैब डालने का फैसला लिया है। एक माह के भीतर इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। लोगों को बरसात के मौसम से पहले पुल की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।