{"_id":"5a4a67084f1c1b4a018b5073","slug":"141514825480-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में चंडीगढ़ की सुप्रिया ने जीता क्वीन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में चंडीगढ़ की सुप्रिया ने जीता क्वीन का खिताब
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चायल में नए साल पर चुनी गई क्वीन अौर प्रिंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन/चायल। नए साल के जश्न पर जिले के निजी और सरकारी होटलों में सैलानी देर रात तक थिरकते रहे। पर्यटकों ने डीजे की धुनों पर डांस किया तथा 12 बजते ही एक दूसरे नई साल की बधाईयां दीं। कसौली के होटल विस्प्रीन, शिवालिक, कसौली कांटिनेंटल रिजार्ट्स, वुड करिक, फारेस्ट, कसौली रिजार्ट्स, कसौली कैसल रिजार्ट्स, व्हाइट मशरूम, कसौली एकजकिटा और ग्लेनव्यु रिजार्ट्स कसौली सहित एक दर्जन होटलों ने न्यू ईयर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के पैलेस होटल में नववर्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जूनियर वर्ग की बेस्ट डांस प्रतियोगिता में अभरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों में बेस्ट डांसर विराज रहे। सीनियर वर्ग में निराज और तनवी विजेता बने। बेलून डांस में अजय ने पहला और विक्रम तथा सिंगवी ने दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। लेमन डांस में कविता और निखिल कपूर ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेस्ट डांस कप्पल में अंबाला के मिसेज और मिस्टर अजय कुमार को चुना गया। चंडीगढ़ की सुप्रिया को चायल प्रिंसेज के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जीरकपुर के विभोर गुप्ता को चायल प्रिंस चुना गया। इसके अलावा मोहाली के लक्की कूपन मिसेज एंड मिस्टर एसएस सिद्धु को चुना गया। सीनियर सिटीजन ऑफ द ईयर फरीदाबाद के मिसेज एंड मिस्टर विजय लुटरा को चुना गया। लक्की कपल ऑफ द ईयर का पुरस्कार अनूप कपूर पटियाला ने जीता। इस मौके पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के सहायक प्रबंधक धीरज वालिया और प्रबंधक हर्ष वर्धन सैन ने विजेताओं को सम्मानित किया।