फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर की तरह नहीं उजड़ेगा कंडाघाट का बाजार, फ्लाईओवर से जाएंगे वाहन

धर्मपुर की तरह नहीं उजड़ेगा कंडाघाट का बाजार, फ्लाईओवर से जाएंगे वाहन

Fri, 29 Dec 2017 10:40 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर की तरह नहीं उजड़ेगा कंडाघाट का बाजार, फ्लाईओवर से जाएंगे वाहन
फ्लाई ओवर - फोटो : अमर उजाला
कंडाघाट (सोलन)। परवाणू-शिमला एनएच को फोरलेन में बदलने के लिए चल रहे निर्माण कार्य की जद में कंडाघाट बाजार नहीं आएगा। धर्मपुर की तर्ज पर कंडाघाट बाजार नहीं उजाड़ा जाएगा। बाजार के सैकड़ों कारोबारियों को भी अब उजड़ने का खतरा नहीं है। फोरलेन के लिए दूसरे चरण की पैमाइश का काम शुरू हो गया है। दूसरे चरण में चंबाघाट से शिमला तक फोरलेन का निर्माण होना है। इसमें सबसे मुख्य और बड़े बाजार के रूप में कंडाघाट के उजड़ने का संशय बना हुआ था। लेकिन एनएचआरआई प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि कंडाघाट में निशानदेही फ्लाई ओवर के लिए हो रही है। अब दुकानदारों को चिंता सताने लगी है कि गाड़ियां फ्लाईओवर से गुजरेंगी तो भी बाजार बेरौनक हो जाएगा और कारोबार में बंदी छा जाएगी।
विज्ञापन

कंडाघाट से चायल के लिए मार्ग जाता है जिससे यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसके अलावा चंडीगढ़ या शिमला से जाने वाले पर्यटक भी कंडाघाट रुकते हैं। कंडाघाट ठीक उसी तर्ज पर विकसित हुआ है जिस पर कुछ समय पहले तक धर्मपुर का सिक्का चलता था। कंडाघाट बाजार में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने पैमाइश की। इसमें कंडाघाट बाजार के कारोबारी चिंता में पड़ गए थे कि अब उनका कारोबार भी धर्मपुर की तरह चौपट हो जाएगा। लेकिन फोरलेन का निर्माण पुराने वाले सर्वे के मुताबिक किया जाएगा। इसके बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। फोरलेन का निर्माण कंडाघाट बाजार से बाहर से और रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाईओवर द्वारा किया जाएगा तथा कंडाघाट स्थित पेट्रोल पंप के पास निकलेगा।
विज्ञापन


फोरलेन में न आए बाजार : व्यापारमंडल
व्यापारमंडल रोहित सूद ने बताया कि यदि फोरलेन का निर्माण कार्य कंडाघाट से होता है तो कारोबारियों के पास कहीं और जाने का कोई विकल्प नहीं होगा। उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जो पिछली सरकार के समय सर्वे हुआ था उसी के हिसाब से फोरलेन को बनाया जाए। पूर्व प्रधान सिरिनगर गुरविंदर सिंह काला ने बताया कि बाजार से फोरलेन लाना गलत है। यदि सर्वे के लिए लगाए निशानों से भविष्य में फोरलेन बाजार से जाएगा तो व्यापारियों का व्यापार उजड़ जाएगा। यह बाजार बहुत पुराना है, जहां कारोबारियों के पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले के सर्वे के हिसाब से होगा कार्य
एनएचएआई के मैनेजर योगेश रॉट ने बताया कि जो सर्वे पहले हो चुका है उसी के हिसाब से फोरलेन का निर्माण होगा। बताया कि कंडाघाट बाजार को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। यह मार्ग एनएचएआई के अधीन रहेगा जिसकी मरम्मत की जाएगी। नया सर्वे रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाई ओवर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed