{"_id":"5a3007464f1c1bd1408bc815","slug":"141513097030-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"824 बिजली कनेक्शन कटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
824 बिजली कनेक्शन कटेंगे
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत नालागढ़ शहर सहित मंझौली और राजपुरा के सैकड़ों लोगों को अब अंधेरे में सर्द रातें काटनी होंगी। इन लोगों ने बिजली बोर्ड नालागढ़ के बिलों की अदायगी नहीं की है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं।
नालागढ़ शहर सहित मंझौली और राजपुरा के 824 उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 20 लाख 70 हजार 806 रुपये बिल के रूप में वसूलने हैं। इसके लिए बोर्ड ने तलख तेवर अपनाते हुए इनके कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड के बिल के रूप में 1000 से 50 हजार रुपये तक बकाया है। कनेक्शन कटने से उपभोक्ताओं को जहां अंधेरे में रहना होगा वहीं रि-कनेक्शन पर फीस भी अदा करनी पड़ेगी।
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत सब डिवीजन नालागढ़-एक और दो शामिल हैं। इनमें 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 37 हजार घरेलू और पांच हजार कामर्शियल उपभोक्ता हैं। इसके अलावा कृषि और उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन हैं। कामर्शियल उपभोक्ताओं में दुकानदार और अन्य कारोबारी शामिल हैं। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 824 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। एक बार जब कनेक्शन कट जाता है तो उपभोक्ता को बिजली के लिए बिल की अदायगी तो करनी ही पड़ती है, लेकिन साथ ही उसे रि-कनेक्शन फीस भी भरनी पडेे़गी।
विज्ञापन
बिल अदा न करने पर की कार्रवाई : धीमान
अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड नालागढ़ आरके धीमान ने कहा कि बोर्ड ने बिजली बिल की 20.70 लाख की बकाया राशि को वसूलने के लिए 824 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह समय पर अपने बिजली बिल जमा करवाएं और रि-कनेक्शन फीस के जंजाल से बचें।