फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   14 people caught gambling from hotel in Nalagarh

नालागढ़ में होटल से जुआ खेलते पकड़े 14 लोग

Tue, 29 Jun 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर एक साथ 14 लोगों को पकड़ा है। इन सभी से ताश के पत्ते और 489260 रुपये बरामद किए हैं। एसडीपीओ विवेक चहल और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने न्यू नालागढ़ स्थित एक होटल में दबिश दी। जहां पर होटल के एक कमरे में 14 लोग जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आनंदपुर साहिब के मिस्सेवाल गांव के बलविंद्र सिंह, बद्दी के वार्ड नंबर पांच के सुरेश कुमार, बरूणा के दलबीर सिंह, नालागढ़ के वार्ड तीन के भूपेंद्र सिंह, आंनदपुर साहिब के मिस्सेवाल के जागीर सिंह, सुभाष चंद, न्यू नालागढ़ के सुभाष चंद, कश्मीरपुर के जसविंद्र सिंह, हरिपुर संडोली के प्रीतम चंद, बांटिया गांव के गुरवचन सिंह, मधाला के राजेंद्र सिंह, टिपरा के सुरेश कुमार, जोघों के राम स्वरूप, भाटियां के अमनदीप को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। यह सभी लोग होटल के एक कमरे में ताश खेल रहे थे। पुलिस ने इन के कब्जे से ताश के पत्ते और नकदी बरामद की। डीएसपी विवेक चहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी और इस दौरान सभी आरोपी रंगेहाथ जुआ खेलते पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed