फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

सोलन में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 07:02 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में चल रहे एक नामी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रिंकु राम पुत्र प्रेम चंद निवासी खैर, डाकघर सिद्धपुर तहसील सरकाघाट मंडी ने न्यायालय को बताया कि 14 अक्तूबर 2017 को उसकी पत्नी मीना को शहर में पार्क के समीप स्थित नर्सिंग होम में उपचार के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को नर्सिंग होम संचालक मुख्य डॉक्टर ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब होना शुरू हो गई। इसके बाद 16 अक्तूबर को डॉक्टर उसकी पत्नी को पंचकूला में एक अन्य निजी नर्सिंग होम ले गया। यहां चिकित्सक ने उसकी पत्नी के उपचार से इंकार कर दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ ले गया। जहां 17 अक्तूबर को उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी उसी दिन रात करीब 12 बजे मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन की वजह से हुई है। न्यायालय ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि कर बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed