फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में अर्थशास्त्र की परीक्षा में धरे चार नकलची

बीबीएन में अर्थशास्त्र की परीक्षा में धरे चार नकलची

Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
राजनीति शास्त्र की परीक्षा में नकल करते चार धरे
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद भी नहीं रुक पा रही नकल
शुक्रवार को था जमा दो राजनीति शास्त्र का पेपर
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में बेशक सीसीटीवी कैमरे लगाकर नकल पर रोक लगाने का प्रयास किया गया है, बावजूद इसके नकल करने वाले पीछे नहीं हैं। नालागढ़ प्रशासन की ओर स गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बीबीएन क्षेत्र में 4 नकलचियों को धर दबोचा है। इनके केस बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए बोर्ड को प्रेषित कर दिए गए हैं। नालागढ़ उपमंडल प्रशासन की ओर से गठित टीम में प्रभारी तिलक राज, डीसी पोसवाल और नारायण दत्त शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने शुक्रवार को कई स्कूलों में दबिश दी और जमा दो पॉलीटिकल साइंस के चल रहे पेपर में सीसे स्कूल बददी में कार्रवाई करते हुए चार नकलचियों को धर दबोचा है।
छात्र स्कूल में पहले ही धरा जा चुका है मुन्ना भाई
छात्र स्कूल नालागढ़ में किसी अन्य छात्र की जगह परीक्षा देने पर एक मामला पहले ही सामने आ चुका है। इस बाबत स्कूल की प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके तहत आशीष पुत्र शंभू पांडे निवासी गांव सराजमारा बद्दी हुकम चंद पुत्र सुच्चा नंद के स्थान पर जमा दो का पेपर दे रहा था, जिसे तुरंत धर दबोच लिया गया है और मामला पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। डीएसपी चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने इस बावत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट...
पढ़ाई करें, नकलचियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : देष्टा
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नकल करने वालों के खिलाफ उपमंडल प्रशासन की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई करने की सलाह और नकल जैसे मामलों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि अन्यथा नकल करने वालों के खिलाफ टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed