फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   इंसाफ के लिए बेझिझक महिला थाना में करें शिकायत

अपराजिता: बेझिझक महिला थाने में करें शिकायत, मिलेगा न्याय

Wed, 06 Mar 2019 09:54 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
इंसाफ के लिए बेझिझक महिला थाना में करें शिकायत
बद्दी (सोलन)। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुरुमाजरा में जागरूकता की अलख जगाई गई। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रीता देवी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल गुरुमाजरा की प्रधान स्वर्ण कौर और चनालमाजरा की सुखविंद्र कौर ने की। वहीं विशेष तौर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी विजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग से आयुर्वेद डॉक्टर सुरभि शामिल हुए। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम व स्वागत गीत से की। कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रभारी अनीता शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया। महिला थाना प्रभारी रीता देवी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुनवाई के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में महिला थाने खोले हैं जहां वे बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। उन्होंने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, ससुराल में मारपीट से न्याय पाने की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आह्वान किया वे अपने बैंक खातों, एटीएम व फेसबुक की आईडी पासवर्ड किसी से शेयर न करें। चिकित्सक डॉ. सुरभि ने एनीमिया के बारे में जानकारी दी। कहा कि 80 फीसदी महिलाएं इसकी शिकार हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। सामाजिक न्याय अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन, वृद्धा अवस्था, अपंग, विकलांग पेंशनों व योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए व्हील चेयर, नींबू रेस जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्कूली बच्चों शबनम एंड पार्टी ने एनीमिया व अन्य बीमारियों पर नाटक का मंचन किया। इस मौके पर स्कूल के तीन सौ बच्चों के अलावा बीडीसी माया देवी, पूर्व प्रधानाचार्य राधा कृष्ण, पूर्व प्रधान योगराज भाटिया, मनजीत कौर सचिव महिला मंडल, स्कूल कमेटी प्रधान मुकेश कुमार, उर्मिला देवी, रीना, कंचन, सुमति, रखो देवी, क्रांति, भूरिबाई, सोनी, लालमती, प्रेमवती, अमरजीत कौर, नीलम, प्रभा, ईश्वरी, एकता, रेखा, नीलम, देवो, कश्मीरो, तेजो , भागो, वंदना, डिंपल, कौशल्या, स्वर्ण, सुखवंत कौर, मनजीत, जीत कौर, नीलम, कुसुम, योगिता, पार्वती, मीना देवी, सोनिया, मीना शर्मा, शारदा देवी, उर्मिला देवी, सीमा देवी, शिंदा, मंजलो, नजीरा, राज, बगो देवी, शारदा देवी, सोनिया आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed