फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में मालरोड़ पर बंटे लड्डू, वायुसेना की कार्रवाई का जोरदार स्वागत

सोलन शहर में मालरोड़ पर बंटे लड्डू, वायुसेना की कार्रवाई का जोरदार स्वागत

Tue, 26 Feb 2019 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक के बाद शहर के मालरोड पर बंटे लड्डू
विज्ञापन

वायुसेना की कार्रवाई का जोरदार स्वागत, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद वायु सेना की ओर से की गई कार्रवाई का जश्न मंगलवार को सोलन में मनाया गया। इस मौके पर मालरोड पर लड्डू बांटकर इस ऑपरेशन पर खुशी जताई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों ने एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों में जोश भर दिया। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगातार लगते रहे। बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने लोगों में मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद इस कार्रवाई ने जता दिया है कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों की अब खैर नहीं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों को भारतीय वायुसेना और केंद्र सरकार ने सच्ची श्रद्धांजलि दे दी है। उग्रवादियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में भारत पर कायराना हमला करने की जुर्रत की तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग व स्कूली छात्र मौजूद रहे।

कुनिहार में बांटे लड्डू, जयकारों से गूंजा बाजार
कुनिहार (सोलन)। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश ए मोहम्मद के कंट्रोल रूम समेत कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की खबर जैसे ही मंगलवार सुबह टीवी चैनलों पर आई तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। करीब 12 दिन पहले पुलवामा में बीएसफ के जवानों पर जैश के आतंकियों की ओर से किए गए कायरतापूर्ण हमले के प्रतिशोध की आवाज देश के कोने-कोने से उठ रही थी। लोगों ने एयरफोर्स की इस कार्रवाई की सराहना कर खूब जश्न मनाया। कुनिहार में लोगों ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed