{"_id":"5c518c29bdec227366790e8f","slug":"131548848169-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकोट की खटनाली में भूमि कटाव से वार्ड नंबर एक को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटकोट की खटनाली में भूमि कटाव से वार्ड नंबर एक को खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटनाली में भूमि कटाव से वार्ड-1 को खतरा
जनमंच कार्यक्रम में उठ चुका है मामला, उपायुुक्त ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर किया था मुआयना
ग्रामीणों ने की नाले को डंपिंग साइट बनाने और सड़क के मलबे से गड्ढे भरने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार के तहत हाटकोट पंचायत का खटनाली में पिछले कुछ सालों से लगातार जारी भूमि कटाव वार्ड-1 के लिए खतरा बन गया है। नाले के एक ओर वार्ड नंबर एक के कुछ मकान खतरे की जद्द में आ गए हैं। मकानों के साथ कि कुछ जमीन लगातार खोखली होती जा रही है और जमीन में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। नाले के दूसरी ओर आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार और विकास खंड कुनिहार कार्यालय भी खतरे की जद्द में नजर आते हैं। कुनिहार में हुए जनमंच कार्यक्रम में पंचायत से लोगों ने इस समस्या को कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा के समक्ष रखा था। उन्होंने प्रशासन को लोगों की इस समस्या को हल करने को कहा था लेकिन करीब पांच माह बीत जाने के बाद आज तक इस मसले पर कोई भी संज्ञान प्रशासन ने नहीं लिया है। अभी हाल ही में राज्यत्व दिवस पर वार्ड के लोगों ने एक बार पुन: उपायुक्त सोलन विनोद कुमार को इस विकराल होते नाले को डंपिंग साइट बना कर एनएच कार्य के दौरान सड़क से निकलने वाले मलबे से भरवाने की गुहार लगाई है। उपायुक्त ने नाले के मुहाने तक जा कर जायजा भी लिया है। लोगों को आस है कि सरकार और प्रशासन जल्द ही लोगों की इस समस्या को हल करेंगे। पंचायत नाले में क्रेट वायर और रास्ते के डंगे लगवाने का कार्य करवा रही है। देवी राम, अनिल कुमार, मानक चंद, राधा रमन, कृष्ण चंद, सुभाष शर्मा, राजीव, उमा देवी, कमला देवी, गीता शर्मा सहित वार्ड के लोगों ने सरकार और प्रशासन से किसी भी अनहोनी घटना से पूर्व इस समस्या को हल करने की अपील की है।
पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को जनमंच सहित कई बार प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका है। इस नाले को डंपिंग साइट बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष पंचायत भी कर चुकी है।