{"_id":"5bfc3635bdec2241427bb60a","slug":"131543255605-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत के बूते इतिहास रचने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को ढूंढ रहा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत के बूते इतिहास रचने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को ढूंढ रहा शिक्षा विभाग
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनत से मकाम हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के पूर्व छात्र होंगे सम्मानित
मेरे विद्यालय से निकले मोती योजना के तहत होंगे पुरस्कृत
स्कूलों में प्रदर्शित की जाएंगे पूर्व छात्रों के नाम
एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक, योजना में तेजी लाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर इतिहास रचने वाले पूर्व छात्रों की कहानी अब स्कूलों में नजर आएगी, जिससे इन छात्रों से प्रेरणा पाकर दूसरे छात्र भी जागरूक हो सकें। सोलन जिले में इन दिनों सरकारी स्कूलों के उन पूर्व छात्रों की खोजबीन हो रही है जो अपनी मेहनत से बड़े ओहदों तक पहुंच पाए हैं। मेरे विद्यालय से निकले मोती योजना के तहत शिक्षा विभाग इन पूर्व छात्रों को सम्मानित करवाने, इनके नाम समेत पूरी कहानी स्कूल में अंकित करने का भी प्रबंध कर रहा है। इस अभियान में शिक्षा विभाग एलीमेंटरी स्तर से सेकेंडरी स्तर तक के सभी छात्रों की खोज करेगा। इसके लिए सभी स्कूलों को अधिसूचना भेज दी गई है। स्कूल प्रबंधन ग्रामीण इलाकों में उन छात्रों की खोज कर रहे हैं जो पूर्व में स्कूल से पढ़ाई करके निकले हों। इस संबंध में प्रशासन भी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है। एसडीएम रोहित राठौर की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मेरे विद्यालय से निकले मोती योजना पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में अब तक ढूंढे गए पूर्व छात्रों के बारे में उपनिदेशकों ने एसडीएम को अवगत करवाया। एलीमेंटरी उपनिदेशक भाग चंद चौहान ने बताया कि मेरे विद्यालय से निकले मोती योजना पर जोर-शोर से काम चल रहा है। सभी स्कूलों को ऐसे छात्रों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं जो सरकारी स्कूलों से पढ़कर उच्च पदों तक पहुंचे हों। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के नाम स्कूल में प्रदर्शित किए जाएंगे, उनकी कहानी नए छात्रों को बताई जाएगी और शिक्षा मंत्री ऐसे पूर्व छात्रों को स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित करेंगे। एसडीएम रोहित राठौर ने मेरे स्कूल से निकले मोती की समीक्षा बैठक में उपनिदेशकों से सोलन उपमंडल में इस योजना पर अब तक हुए काम की जानकारी जुटाई। उन्होंने योजना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस योजना पर जोरशोर से काम करें।