फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन अस्पताल में पानी को भटकते रहे मरीज, शौचालय की टंकियां भी खाली

सोलन अस्पताल में पानी को भटकते रहे मरीज, शौचालय की टंकियां भी खाली

Sat, 17 Nov 2018 07:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में पानी को भटकते रहे मरीज, शौचालय की टंकियां भी खाली

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तीन दिन तक पानी की सप्लाई बंद रही और अस्पताल प्रबंधन या नगर परिषद इसका कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाए। इस वजह से महिलाओं समेत अस्पताल में दाखिल मरीजों में हाहाकार मचा रहा। पानी के अलावा सबसे बड़ी किल्लत शौचालय में देखने को मिली। पानी न आने से अस्पताल प्रबंधन ने शौचालय ही बंद कर दिए।

इससे मरीजों को बाहर भटकने को मजबूर होना पड़ा। अस्पताल में पानी न आने से पाइप टूटना बताया जा रहा है। यह पाइप करीब तीन दिन पहले टूट गई थी। इसके बाद अस्पताल के भंडारण टैंक खाली हो गए और मरीज बाहर की दुकानों से पानी लाने को मजबूर होते रहे। अस्पताल प्रबंधन और नगर परिषद पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं कर पाए। इस वजह से दिक्कत बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


शनिवार को अस्पताल के शौचालय पर ताले लटके होने से मरीज यहां-वहां भटकते नजर आए। महिलाएं शौचालय के लिए अस्पताल में एक वार्ड से दूसरे वार्ड में घूमती रही लेकिन उन्हें किसी भी शौचालय में पानी नहीं मिला। मजबूरन महिलाओं अस्पताल से बाहर जाकर सार्वजनिक शौचालय जाना पड़ा। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण भर्ती मरीजों को शौचालय के लिए बाहर ले जाना पड़ा। इसके अलावा पेयजल के लिए लोगों को मजबूरन दुकानों से पानी खरीद कर पीना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में नहीं आएगी नौबत : एमएस
अस्पताल के एमएस महेश गुप्ता ने माना की अस्पताल में दो-तीन दिनों से पानी की कमी है। इसका मुख्य कारण अस्पताल की पाइप लाइन टूटना है। बताया कि शनिवार शाम को पानी की सप्लाई छोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी नौबत नहीं आएगी।


जल्द सामान्य होंगे हालात : देवेंद्र
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल की पेयजल लाइन फटने से पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी थी। पाइप गहरी होने से उसे दुरुस्त करने में काफी समय लग गया है। शनिवार को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed