फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल में वातानकूलित बनेंगे वार्ड

नालागढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल में वातानकूलित बनेंगे वार्ड

Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल में वातानकूलित होंगे वार्ड
विज्ञापन

आरकेएस की बैठक में अस्पताल में सुविधा बढ़ाने पर जोर, 2017-18 में हुई 10.38 लाख की बचत
2018-19 के लिए आंका गई है 24.52 हजार आय
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। आयुर्वेदिक अस्पताल में मौसम के अनुरूप ठंडे और गर्म एसी लगाकर वार्डों को वातानकूलित बनाया जाएगा।अस्पताल में ओपीडी से लेकर आईपीडी तक ग्रीन शेड बनाया जाएगा जिससे मरीजों और तीमारदारों को बारिश व धूप से राहत मिल सके। यह निर्णय आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। आरकेएस चेयरमैन एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले वित्त वर्ष की आय-व्यय की संस्तुति हुई। इसमें सभी साधनों से आय 19,93,216 रुपये आंकी गई जबकि 9,54,849 रुपये का व्यय दर्शाया गया। इस लिहाज से आरकेएस को 10,38,367 रुपये की बचत हुई जबकि चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सभी साधनों से 24,52,467 रुपये आय आंकी गई। वहीं 14,18,040 रुपये खर्च आंका गया है। आरकेएस के सदस्य सचिव एवं एसडीएएमओ डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल के वार्डों और कक्षों में सीलन रोकने के लिए पीवीसी शीट लगाई जाएगी और अन्य मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। अस्पताल में डाटा ऑपरेटर और चौकीदार रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल में वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा जिससे अस्पताल में मरीजों-तीमारदारों को पानी की कोई किल्लत न हो। आपातकालीन सेवाओं के लिए 50 हजार की दवा खरीद की जाएगी और लैब में आवश्यक उपकरणों के लिए 80 हजार रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरम्मत, व्हाइट वाश, ग्रीन शीट, वाटर स्टोरेज टैंक के लिए 5.50 लाख रुपये खर्च होंगे। आरकेएस के चेयरमैन एवं एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ उपमंडल प्रशासन भी प्रयासरत है। इस बैठक में आरकेएस के मेंबर सेक्रेटरी एवं एसडीएएमओ डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. राजिंद्र ठाकुर, एसडीओ बाबूराज ठाकुर, एसईबीपीओ संजीव पुरी, सीडीपीओ कार्यालय से आदित्य ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान जगननाथ बस्सी, मोहन सिंह, देवराज, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed