{"_id":"5ae5ec7a4f1c1b5d098b7184","slug":"131525017722-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन की सड़क क्रॉसिंग के लिए बनेंगे फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन की सड़क क्रॉसिंग के लिए बनेंगे फुट ओवर ब्रिज
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त रास्तों की जगह फुट ओवरब्रिज बनेंगे। इससे हजारों लोगों को सड़क क्रॉस करने में आसानी होगी। परवाणू से चंबाघाट तक कई ऐसे स्थान हैं जहां लोगों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पार करना अब आसान नहीं है। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक रहती है। यही नहीं फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ों की काफी मात्रा में कटाई की है। इसके बाद इन जगहों पर डंगे लगने से पुराने रास्ते खत्म हो गए हैं। इससे लोगों को सड़क तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों की शिकायतों के बाद अब हाईवे अथारिटी ने इन जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया है। इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
कालका-शिमला हाईवे को फोरलेन में बदलने के लिए प्रथम चरण में परवाणू से चंबाघाट तक का काम जीआर कंपनी कर रही है। करीब 39 किलोमीटर लंबे फोरलेन में परवाणू से चंबाघाट तक कई ऐसे स्थान हैं जहां लोगों के घरों को जाने वाले रास्ते फोरलेन निर्माण कार्य के चलते अवरुद्ध हो गए हैं। इस कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। एनएचएआई ने अब फुट ओवरब्रिज बनाने की ड्राइंग कंपनी को दे दी है। इसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। फोरलेन को क्रास करने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की प्रपोजल बनाई जा रही है। धर्मपुर बाजार, सुक्की जोहड़ी में एक तरफ की मार्केट खत्म हो चुकी है। लोगों को घर का जरूरी सामान लाने के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो रही है। इससे अक्सर हादसे की भी आशंका रहती है। इसलिए यहां भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
लोग बुलंद कर चुके हैं आवाज
लोगों ने कंपनी पर उनके पुश्तैनी रास्तों को अवरुद्ध करने के आरोप भी लगाए हैं। यही नहीं इस मसले को लेकर पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे थे। इसमें संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लोगों का आरोप था कि कंपनी ने फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान मलबा फेंककर रास्ते और उनके पेयजल स्रोत बर्बाद कर दिए हैं।
विज्ञापन
पांच जगह बनेंगे हाईवे पर पुल : कुमार
जीआर कंपनी के मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर पांच स्थानों पर फुटब्रिज बनाए जाएंगे। यह पुल धर्मपुर बाजार, सुक्की जोहड़ी, दत्यार, कोटी, कोस्मो और एचपीएल कंपनी जाबली में बनेंगे। पुल बनाने की प्रपोजल बनाकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीडी स्वामी को स्वीकृति के लिए भेज दी है। इसके लिए एनएचएआई अलग से राशि प्रदान करेगी
जल्द शुरू करवाएं काम : स्वामी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीडी स्वामी ने बताया कि उपमंडल अधिकारी सोलन की ओर से हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने की फाइल आई है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे वहां का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी तथा हादसों पर भी रोक लगेगी।