{"_id":"5ae34f1f4f1c1b84028b6cfb","slug":"131524846367-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर सीजन में अग्निशमन विभाग को नहीं मिले अतिरिक्त कर्मचारी, मुश्किल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सीजन में अग्निशमन विभाग को नहीं मिले अतिरिक्त कर्मचारी, मुश्किल बढ़ी
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर सीजन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी न मिलने पर विभाग ने जारी किया फरमान, दो माह तक नहीं मिलेंगे अवकाश
फायर सीजन में हर साल मिलते थे छह कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
अग्निशमन विभाग ने गर्मी के सीजन में अतिरिक्त कर्मचारी न मिलने पर फायर ब्रिगेड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है। लिहाजा अब अगले दो माह तक कर्मचारी अवकाश नहीं ले पाएंगे। हर साल दमकल विभाग में होमगार्ड के अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाते थे। लेकिन इस बार विभाग को कर्मचारी नहीं मिल पाए हैं।
15 अप्रैल के बाद फायर सीजन शुरू हो गया है। इसके लिए अग्निशमन विभाग और चुस्त हो गया है। इस दौरान आग की घटनाएं गर्मी के कारण अधिक होने लगती हैं। गर्मियों के मौसम में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत रहती है। इससे जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है। इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग में होमगार्ड के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। अग्निशमन केंद्र सोलन में अभी तक कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते शहर में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि फायर सीजन के दौरान अग्निशमन केंद्र में गर्मी के सीजन में छह अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं। यह कर्मचारी आग और अन्य आपदा के समय अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करते हैं लेकिन अभी तक यह कर्मचारी दमकल विभाग के पास नहीं पहुंच पाए हैं।
बढ़ने लगी हैं आग की घटनाएं
हर साल के तरह इस बार भी गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सोलन और आसपास के क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की बड़ी घटनाएं नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
दो माह तक नहीं मिलेगा अवकाश : शर्मा
दमकल विभाग के फायर अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि विभाग को अतिरिक्त कर्मचारी नहीं मिल पाए हैं। कर्मचारियों को जरूरी काम होने पर ही अवकाश दिया जा रहा है। कर्मचारियों के अवकाश अगले करीब दो महीनों तक बंद किए हैं।