फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फ्रेंड्स कालोनी सड़क को लेकर जांच कमेटी गठित

फ्रेंड्स कालोनी सड़क को लेकर जांच कमेटी गठित

Wed, 25 Apr 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी सड़क को लेकर जांच कमेटी गठित
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के अधीन आने वाली फ्रेंड्ज कालोनी की सुर्खियों में रही सड़क को लेकर फिर से जांच बिठा दी है। नप ने बैठक में इस सड़क के निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितताओं सहित लोगों की शिकायत पर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जांच कर नप को रिपोर्ट सौंपेगी। नगर परिषद ने इस सड़क को लेकर वार्ड एक के पार्षद महेश गौतम, वार्ड सात की पार्षद सरोज शर्मा, जेई शरीफ मोहम्मद और पीडब्ल्यूडी से तकनीकी अधिकारी की चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसे अगले माह होने वाली नप की बैठक में रिपोर्ट तलब करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद कमेटी आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। कालोनी के लोगों का कहना है कि वार्ड एक और सात के बीच रामशहर मार्ग से चुहूवाल के लिए जाने वाला फ्रेंड्ज कालोनी का मार्ग का दो महीने पहले नप ने निर्माण करवाया था। लेकिन यह सड़क बनने के साथ ही टूटती चली गई। कंकरीट से निर्मित सड़क पर ट्रैफिक के चलते धूल मिट्टी का गुब्बार उड़ रहा है। रेत और धूल मकानों के 200 मीटर अंदर तक आ रही है। हालांकि इस विवादित सड़क का मसला नालागढ़ नप में पूर्व में तैनात रहे एक जेई को टर्मिनेशन से भी भुगतना पड़ा है। अब देखना यह है कि यह जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट नप को क्या सौंपती है, जिस पर परिषद अपनी कार्रवाई करने
विज्ञापन

वाली है।

मनमर्जी से करवाया गया है सड़क पर निर्माण
सड़क को लेकर शिकायत की गई है कि कुछ लोगों ने अपनी मर्जी के मुताबिक ठेकेदार से काम करवाया है। इससे मकानों के साथ लगी नालियां भी ऊबड़ खाबड़ हो गई हैं। लोगों ने इस सड़क के किनारों को ऊपर उठा दिया है वहीं कुछ एक जगह अपनी मर्जी से स्पीड ब्रेकर लगवा दिए हैं। सड़क निर्माण के दौरान प्रयोग में होने वाले नियमों को भी दरकिनार किया गया है। अब कमेटी इन्हीं आरोपों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : वर्मा
नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि इस सड़क निर्माण को लेकर लोगों को पेश आ रही परेशानियों को देखते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करवा दिया है। कमेटी को बैठक में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed