फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद भरेगी सरकार

अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद भरेगी सरकार

Wed, 03 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद भरेगी सरकार
doctor
सोलन। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अस्पताल प्रशासन को हालात सुधारने के निर्देश दिए हैं। पहली ही बैठक में स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई रखने और सभी तरह के टेस्टों को करने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. सैजल बुधवार को सोलन में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के खाली पड़े पद शीघ्र भरे जाएंगे। अमर उजाला समाचारपत्र ने बुधवार के अंक में प्रमुखता के साथ अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और मरीजों को पेश आ रही समस्याओं के साथ ही मरीजों के टेस्ट बंद होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उन्होंने आयुर्वेद विभाग को भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को विभागीय चिकित्सा पद्धति और गतिविधियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे दैनिक क्रियाकलाप में संवेदनशीलता एवं सादगी अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नवगठित सरकार जन हितैषी है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से सरकार सभी वर्गों का एकसमान कल्याण सुनिश्चित बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र 2017 को सरकार का नीतिगत दस्तावेज घोषित किया है। सरकार का नीतिगत दस्तावेज ही नीतियों को निर्धारित करेगा तथा प्रदेश सरकार इसी के आधार पर विकास को जन-जन तक पहुंचाएगी। डॉ. सैजल ने कहा कि विकास के लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए आमजन के साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सुझाव सदैव आमंत्रित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डीसी राकेश कंवर, जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, एसपी मोहित चावला, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मनोज चौहान, जिले के सभी उपमंडल अधिकारी, सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


फोरलेन से बंद हुए पानी के कनेक्शन बहाल करें
डॉ. सैजल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाईपों को तुरंत ठीक किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि सड़क कार्य में पेयजल पाईपों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में सोलन-परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के कारण 150 पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निर्देश दिए कि सोलन जिले में वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed