{"_id":"5a4281144f1c1bf61b8b52ff","slug":"131514307860-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने मनाया जीत का जश्न
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल और गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तथा सरकार बनने पर नालागढ़ के भाजपाइयों में खुशी है। गुजरात में मंगलवार को और हिमाचल में बुधवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपाईयों ने नालागढ़ में लड्डू बांटकर जीत की खुशी का इजहार किया। समाजसेवी एवं भाजपा नेता पंकज शर्मा गोल्डी की अगुवाई में शहर के बाबा बर्फानी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू बांटे। युवा नेता पंकज शर्मा गोल्डी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब विकास के कार्य गति पकड़ेंगे और नई सोच और विकास के साथ पूरे सूबे का विकास होगा। इस अवसर पर हेमराज ठाकुर, स्वर्ण सिंह, सुरेंद्र कुमार मढ़िया, हरीश शर्मा, अश्वनी शर्मा, बिट्टू और सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन