फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में क्रिसमस पर उमड़े पर्यटक, कसौली और चायल में रही ज्यादा भीड़

सोलन में क्रिसमस पर उमड़े पर्यटक, कसौली और चायल में रही ज्यादा भीड़

Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
चर्चों पर प्रार्थना सभा में मांगी अमन चैन की दुआएं, बर्फबारी न होने से मायूस नजर आए सैलानी
विज्ञापन

लोगों ने शांत क्लॉज बनकर बच्चों को बांटे उपहार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
क्रिसमस के मौके पर जिले में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। खासतौर पर पर्यटक स्थल कसौली और चायल में क्रिसमस त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। दोनों जगह होटल पर्यटकों से भरे रहे। बर्फबारी न होने से सैलानियों की व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी नहीं हो पाई। बाहरी राज्यों से सोलन पहुंचे पर्यटकों ने इसके बावजूद यहां के खुशनुमा मौसम का आनंद उठाया। क्रिसमस पर्व को लेकर सोलन सहित कसौली, चायल के चर्च को विशेष रूप से सजाया था।
बाजार में गिफ्ट शॉप, बेकरी और फूलों की दुकान पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। यहां पर लोग सांटा की ड्रेस और कपड़ों की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। बाहरी राज्यों से पर्यटकों ने क्रिसमस से दो दिन पहले ही होटलों में बुकिंग करवा ली थी। इसके चलते होटल कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा रहा है। 80 प्रतिशत होटल पैक थे। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें देश और विश्व में अमन शांति कायम रखने की दुआ मांगी गई। इसके अलावा सैलानियों का क्रिसमस पर्व मनाने के लिए सोलन, चायल, शिमला सहित कसौली में पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा था। इस दौरान बाजारों में लोग प्रभु यीशु मसीह के भजनों के साथ सांता क्लाज ने लोगों को उपहार भी बांटें।
विज्ञापन


बर्फबारी न होने से निराश हुए सैलानी
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार क्रिसमस को लेकर पर्यटकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग की हुई थी। चायल में करीब 80 फीसदी होटल पैक थे। बताया कि अधिकांश बार क्रिसमस पर पर्यटकों और लोगों को बर्फबारी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस रहे। अधिकतर व्हाइट क्रिसमस की आस में पर्यटकों ने इस पर्व को मनाने के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग करवा रखी है। बर्फ न गिरने से पर्यटक मायूस हो गए हैं। बर्फ न गिरने से उनका कारोबार भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रही क्रिसमस की धूम
सोलन आर्मी क्षेत्र में स्थित चर्च, ओच्छघाट चर्च, चायल बस स्टैंड के पास, पर्यटन नगरी कसौली में क्राइस्ट चर्च, बैप्टिस्ट चर्च और कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की धूम रही। इसके अलावा लारेंस स्कूल सनावर में भी ऐतिहासिक चर्च है, जहां पर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा बाजारों में लोग प्रभु यीशु मसीह के भजनों के साथ सांता क्लाज ने लोगों को उपहार बांटेंगे। बैप्टिस्ट चर्च कसौली के पादरी अशोक मैसी ने बताया कि कसौली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च के सदस्यों ने शहर में भजन रैली निकाली।

31 तक पुलिस की रहेगी पैनी नजर
जिलाभर में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का घेरा कड़ा कर रखा है। शहर सहित एनएच पर पुलिस ने जगह-जगह गश्त बढ़ा दी है। हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी एनएच के किनारे किसी भी स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के वाहनों को खड़ा नहीं होने दे रही है। आलम यह है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटक एनएच के किनारे वाहन रोककर शराब आदि का सेवन कर हुड़दंग मचाते हैं। लेकिन इस बार पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी।


पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने शहर सहित एनएच पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। होटल कारोबारियों को पहले ही पर्यटकों के पंजीकरण का निर्देश दिया जा चुका है। बताया कि हथियार लेकर किसी भी पर्यटक को चलने या होटल में रुकने की इजाजत नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed