{"_id":"5a3e506c4f1c1b74698c378a","slug":"131514033260-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी में प्रदेश भर की महिलाओं ने सीखे कद्दू के खाद्य पदार्थ बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी में प्रदेश भर की महिलाओं ने सीखे कद्दू के खाद्य पदार्थ बनाने के गुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौणी (सोलन)।
डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने महिलाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में सोलन, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिला की 21 महिलाओं ने कद्दू के खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण लिया।
नौणी विवि के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु धीमान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कद्दू का मूल्यवर्धन कर खाद्य पदार्थ जैसे जैम, अचार, चटनी, दलिया बनाने की तकनीक लोगों को सिखाना है ताकि वे इसे अपनाकर, इस क्षेत्र में उद्यमी बन सके और आय का अतिरिक्त साधन तलाश सके। कार्यक्रम के प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुरेका अत्री ने प्रतिभागियों को कद्दू से मुरब्बा, कैंडी, टूटी-फ्रूटी और इंस्टेंट पदार्थ तैयार करने के विधियां बताईं। इसके अलावा महिलाओं को कद्दू का गुद्दा और पेय पदार्थ तैयार करने के विधि भी समझाई गई। महिलाओं को पदार्थ बनाने से पहले कद्दू के पल्प और टुकड़ों को प्रीट्रीट करने की अहम विधि और प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण तथा इकाई लगाने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन