फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में अब तुरंत होगा मरीजों का उपचार

क्षेत्रीय अस्पताल में अब तुरंत होगा मरीजों का उपचार

Sat, 04 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में अब तुरंत होगा मरीजों का उपचार
online medicine - फोटो : FILE PHOTO
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लोगों को अब अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा सुचारु रूप से मिलेगी। आलम यह है कि वर्तमान में सोलन अस्पताल में एक ही रेडियॉलोजिस्ट डॉक्टर तैनात था। डॉक्टर के छुट्टी पर जाने या अन्य किसी कार्य पर होने के कारण अस्पताल में तमाम सेवाएं चौपट हो जाती थीं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं देंगे। इससे सोलन सहित सिरमौर और शिमला के लोगों लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के अस्पताल में दो सालों के बाद अब अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन करवाने में आसानी होगी। रेडियोलॉजिस्ट विभाग में नए डॉक्टर ने पदभार संभाल लिया है। क्षेत्रीय अस्पताल में कई सालों से डॉक्टर की तैनाती की मांग पूरी हुई है। इससे पहले सोलन अस्पताल में केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनात था। इसके अवकाश या अन्य ड्यूटी पर होने से अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था। यह आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा था। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक डॉक्टर पर मरीजों का काफी कार्यभार भी रहता था। लेकिन अब अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में सोलन सिरमौर और शिमला के लोग प्रतिदिन अपना इलाज करवाने के लिए आते है लेकिन डाक्टर के अवकाश पर होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए निजी क्लीनिकों में भटकना पड़ता था।
विज्ञापन


100 से अधिक होते हैं अल्ट्रासाउंड
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक रोगियों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। एक ही डॉक्टर पर इतने टेस्ट का अकेले जिम्मा होता है। इसके अलावा इस दौरान लोगों की भीड़ भी काफी होती है। इस काम को एक डॉक्टर नहीं कर सकता था। अब अन्य एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद जहां रोगियों को राहत मिलेगी वहीं एक डॉक्टर पर भी अधिक कार्यभार नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सालों से एक ही डॉक्टर था तैनात
जिला अस्पताल में करीब दो साल से रेडियोलॉजिस्ट विभाग एक ही डॉक्टर के हवाले था। कई बार लोगों ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की गई। अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में इस डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन रुक जाते हैं लेकिन अब मरीजों को अस्पताल में अपना इलाज करवाने में आसानी होगी।


रोगियों को मिलेगी बेहतर सुविधा : गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में एक नए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने ज्वाइन किया है। इससे पूर्व करीब दो सालों से अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की थी। इसके चलते एक डॉक्टर पर बोझ था। लेकिन अब दो डॉक्टरों के होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की बेहतर सेवाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed