{"_id":"6281497bd7ac31414847d69b","slug":"13-years-old-boy-died-while-going-to-shop-in-chail-s-hinner-panchayat-solan-news-sml408892154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा गांव में दुकान से सामान लेने गए बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा गांव में दुकान से सामान लेने गए बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के सवा गांव में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालाता में मौत हो गई। बच्चा घर के साथ लगती दुकान में सामान लेने गया था। इस बीच वह परिजनों को रास्ते में अचेत अवस्था में मिला। उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सवा गांव का 13 वर्षीय बच्चा घर से दुकान सामान लाने के लिए गया था। काफी समय बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में निकले। इस बीच बच्चा रास्ते में गिरा हुआ मिला। परिजनों ने उसे सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन है।
डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चे के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।