फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार में सिंचाई योजना कमेटी के गठन की उठाई मांग

कुनिहार में सिंचाई योजना कमेटी के गठन की उठाई मांग

Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई योजना कमेटी के गठन की उठाई मांग
विज्ञापन

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई ने कुनिहार में की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार(सोलन)। पट्टाबरौरी और हरिपुर पंचायत के पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई की बैठक अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 मार्च को मिनी सचिवालय में होने वाली जिला स्तरीय पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की होनी वाली तिमाही बैठक पर चर्चा की गई। पट्टाबरौरी गंबर खड्ड उठाऊ सिंचाई जल योजना पर चर्चा की गई। इस योजना की पाइपलाइन में जगह-जगह हो रहे लीकेज को रोकने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी की योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के साथ सिंचाई योजना कमेटी के गठन की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि पट्टाबरौरी वाया हरिपुर कसौली बस, कुठाड़ बुघार कुनिहार ,पट्टाबरौरी हरिपुर होते हुए सोलन जाने वाली बस हरिपुर तक नहीं जा रही है। वहीं, चंडी-कुनिहार-पट्टाबरौरी रूट पर चलने वाली बस बिल्कुल बंद हो गई है। इसे चलाने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस मौके पर जगदेव गर्ग, रोशन लाल कौंडल, जगदीश शर्मा, केशव राम, महमूद बेग, खेम चंद ठाकुर, दूनी चंद ठाकुर, प्रेम चंद कश्यप, ख्याली राम, गीता देवी, शीश राम कश्यप, नेक राम कौंडल, हरि दास, कुलदीप रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed