फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन सहित आस-पास के क्षेत्रों में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

सोलन सहित आस-पास के क्षेत्रों में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम
विज्ञापन

सोलन सब्जी मंडी से भी गायब होने लगी मौसमी और बेमौसमी सब्जियां, बाहरी राज्यों से घटी आमद
बाजार में 20 रुपये से अधिक भाव से बिक रहीं सब्जियां, कारोबारी वसूल रहे दोगुने दाम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। इन दिनों बाहरी राज्यों से बहुत कम सब्जियों की खेप सोलन पहुंच रही है जिससे बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसमें सभी सब्जियां 20 रुपये से ऊपर ही बेची जा रही है। वहीं, टमाटर, मटर, शिमला मिर्च सहित बीन के दाम इतने ऊंचे हैं कि आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल है। सोलन मालरोड के सब्जी विक्रेताओं के पास कुछ सब्जियां गायब हो गई हैं जबकि कुछ दुकानदारों के पास सभी सब्जियां हैं लेकिन वे दोगुना से अधिक दाम वसूल रहे हैं। सोलन में सब्जियों का ऑफ सीजन चल रहा है। बाहरी राज्यों में उक्त सब्जियों का सीजन अंतिम चरण में हैं जिस कारण यहां से सब्जियों की बहुत कम खेप आ रही है। हिमाचल में उगाई जाने वाली सब्जियों सहित मटर की फसल अप्रैल माह में तैयार होगी। इसके बाद ही सब्जियों के दामों में कमी आ सकती है।
बाजार में यह चल रहे सब्जियों के दाम
सोलन के विभिन्न सब्जी विक्रेताओं के पास मौजूद सभी सब्जियां 20 रुपये से शुरू हैं। इसमें मटर 40 रुपये, टमाटर 40, बीन 100, शिमला मिर्च 80 रुपये, गोभी 30 रुपये, आलू 30 रुपये, प्याज 20, गोभी 30, घीया 40, बैंगन 40, मूली 20, खीरा 40, काली तोरी 40, मेथी 20 रुपये, पालक 20 रुपये के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन

दोगुना अधिक वसूले जा रहे टमाटर के दाम
सोलन शहर में सब्जी विक्रेता सरेआम लोगों को चूना लगा रहे हैं। सब्जी मंडी सोलन में 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर सोलन शहर पहुंचने पर 40 से 50 रुपये किलो हो गया है। सब्जी विक्रेता लोगों से अधिक दाम वसूल रहे हैं। वहीं अन्य सब्जियों में भी कारोबारी सब्जी के दाम बढ़ाकर चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में कम हो सकते हैं सब्जियों के दाम
सब्जी मंडी सोलन के मंडी सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि सोलन में इन दिनों बाहरी राज्यों से सब्जियां आ रही हैं। इन राज्यों में भी सब्जियों का सीजन लगभग समाप्त है। इस कारण बाहर से आने वाली सब्जियां मंहगी हैं। आगामी समय में लोकल सब्जियों के चलने के बाद दामों में गिरावट आ सकती है। सोलन सहित आसपास के क्षेत्रों में अप्रैल माह तक मटर बाजार में पहुंच जाएगा। मंडी में सब्जियां थोक मार्केट के हिसाब से 10 से 12 रुपये किलो बिक रही हैं जबकि टमाटर, मटर 20 से 25 प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed