{"_id":"5c853693bdec22140012c59d","slug":"121552234131-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता से लटके प्रोजेक्ट-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता से लटके प्रोजेक्ट-2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहिणी सुविधा योजना के दो हजार आवेदन फंसे, नहीं मिलेगा गैस कनेक्शन
आदर्श आचार संहिता लागू होने से गरीब परिवारों को बड़ा झटका
जिला भर में सात हजार 853 आवेदकों ने किया था कनेक्शन के लिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे बड़ा झटका गरीब और आम वर्ग को लगा है। मुफ्त रसोई गैैस कनेक्शन की उम्मीद पाले इन परिवारों को अब न तो चूल्हे नसीब होंगे और न ही रसोई गैस का कनेक्शन मिल पाएगा। सभी लोगों को पुराने तरीके अपनाकर ही लोकसभा चुनाव तक गैस कनेक्शन मिलने की उम्मीद को जिंदा रखनी होगी।
जिला भर में करीब दो हजार आवेदक आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की सुविधा लेने से वंचित रह गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पास पंचायतों के माध्यम से करीब सात हजार 853 आवेदन गृहिणी सुविधा योजना के तहत आए थे। जिनमें से विभाग ने छंटनी के बाद करीब 5759 आवेदकों को रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं, लेकिन दो हजार हजार आवेदक अभी भी ऐसे हैं जिनका नंबर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पूर्व इन्हें रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाने थे, लेकिन अब लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद ये कनेक्शन चुनाव के बीच में नहीं बांटे जा सकते हैं। जिन लोगों ने आवेदन कर रखा है, उन्हें लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने और नई सरकार के गठन तक इंतजार करना होगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद का कहना है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की वजह से बाकी बचे करीब दो हजार आवेदकों को रसोई गैस के कनेक्शन नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने बताया कि इन आवेदकों को इंतजार करना होगा। उधर, रसोई गैस के लिए आवेदन करने वाले मिलाप चंद, दुर्गा राम, सुनील कुमार, लवली, नीता देवी, सरला व वीना समेत अन्य का कहना है कि उन्होंने समय पर आवेदन कर दिया था, लेकिन विभाग ने उनके आवेदन आगे बढ़ाने में काफी समय लगाया। इस कारण वे गैस कनेक्शन से वंचित रह गए। उन्होंने बताया कि अब उन्हें लोकसभा चुनाव तक रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा।