{"_id":"5c814d5bbdec22141231e10e","slug":"121551977819-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू के विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च होंगे 9.33 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू के विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च होंगे 9.33 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू के विकास पर खर्च होंगे 9.33 करोड़
नगर परिषद की बैठक में पारित किया बजट
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू की बैठक कांफ्रेंस हाल में अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट पास किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने 9.33 करोड़ की प्रस्तावित आय का बजट सभा पटल पर रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नगर परिषद अपनी संभावित प्रस्तावित आय में से लगभग 60 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि परवाणू नगर के विकासात्मक कार्यों पर खर्च करेगा। बजट पेश करने के लिए बुलाई गई नगर परिषद की बैठक में अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, उपाध्यक्ष विरमा आजाद, कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, संजय यादव, प्रेमलता गुलेरिया, निशा शर्मा, अनुपमा गुप्ता, कृष्णा मंडियाल, सार्थक तनेजा, कनिष्ठ अभियंता केडी शर्मा, अकाउंटेंट मनोहर लाल वर्मा शामिल विशेष रूप से माौजूद रहे।
यहां से मिला इतना अनुदान
नगर परिषद को बैंक ब्याज से 5 लाख, अनुदान (जीआईई) से 2.50 करोड़, प्रॉपर्टी टैक्स से 3 करोड़, सैनिटेशन टैक्स से 37 लाख, ट्रेड टैक्स से 3 लाख, डॉग टैक्स से 10 हजार, विभिन्न तरह की फीस से 51.15 लाख, अन्य करों से 20.25 लाख, नप की दुकानों के किराये से 3 लाख, बिजली के सेस से 20 लाख, शराब शुल्क से 10 लाख, उपायुक्त कार्यालय से मिलने वाली अनुदान राशी से 25 लाख, जबकि अन्य अनुदान से लगभग 2.85 करोड़ की आय मिलना प्रस्तावित है।
यहां खर्च होगी इतनी राशि
नगर परिषद अपनी प्रस्तावित आय में से वेतन पर 1.64 करोड़, सफाई ठेका और सफाई सामग्री पर 50 लाख, पेंशन और भविष्य निधि पर 36 लाख, कार्यालय फुटकर पर 21.10 लाख, बिजली व्यवस्था पर 50 लाख, गाड़ियों के डीजल और मरम्मत पर 13 लाख, सड़कों, नालियों, रास्तों, डंगे और रिटेनिंग वाल पर 4 करोड़ रुपये, पार्कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर 1 करोड़, पालिका संपत्ति की मुरम्मत पर 2 लाख रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग पर 15 लाख, पानी बिलों के भुगतान पर 6 लाख, जबकि मिसलिनियस (रीपेमेंट ऑफ लोन) आदि पर 10.80 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
बेहतरीन कार्य कर रही नप
नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि सभी पार्षदों के सहयोग से नगर परिषद लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है, जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा की नगर के विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए, इसलिए नगर परिषद का 60 प्रतिशत से भी अधिक का बजट विकास कार्यों के लिए रिजर्व रखा गया है।