{"_id":"5c7d2719bdec2217fb332d68","slug":"121551705881-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ व बद्दी में दुधाभिषेक कर भोलेनाथ की भक्तों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ व बद्दी में दुधाभिषेक कर भोलेनाथ की भक्तों ने की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़, बद्दी में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भोलेनाथ की पूजा
सुबह से मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, भक्तों ने रखे व्रत, भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़/बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में महाशिवरात्रि पर्व की खूब धूम रही। भोले नाथ के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही शिवालयों के घड़ियाल और घंटियां बजना शुरू हो गई। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यह क्रम देर रात्रि तक जारी रहा। शिव भक्तों ने व्रत भी रखे हुए है। कई जगहों पर फलाहार के भंडारों का आयोजन किया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शिवरात्रि के चार पहर की पूजा का समय रात्रि में शुरू हुआ। इसके तहत प्रथम पहर की पूजा 6:30 बजे से 8 बजे तक, दूसरे पहर की पूजा 8 बजे से 10 बजे तक, तीसरे पहर की पूजा 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और चौथे पहर की पूजा मध्यरात्रि 2 बजे से 4 बजे तक हुई। भक्तों ने दिनभर क्षेत्र के बाबा बर्फानी शिव मंदिर, महादेव मंदिर, भल्लेश्वर मंदिर, शीतला माता के शिव मंदिर, चोये वाला मंदिर, तालाब वाला मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, गबला कुंआ स्थित शिव मंदिर, अस्पताल में स्थित मंदिर, चुहूवाल सहित नालागढ़ उपमंडल के शिवालयों में दर्शन करने उमड़ते रहे और भोले नाथ की जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। नालागढ़ शहर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पहले ही भव्य शोभायात्रा भी निकाली जा चुकी है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवपुराण कथाओं का आयोजन चला हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा और भोले नाथ का प्रसाद बांटा जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने व्रत रखे हैं।
प्रेम ज्योतिष संस्थान नालागढ़ के पंडित प्रेम शर्मा ने शिवरात्रि के चार पहरों की पूजा देर शाम शुरू होकर मंगलवार भोर तक चली। उन्होंने कहा कि माता अन्नपूर्णा के पति, कार्तिक व गणेश के पिता महादेव तीनों लोकों के स्वामी है। उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ छोटी सी पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं।