{"_id":"5a4d0c114f1c1bd1178b4a9a","slug":"121514998801-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में बीएसएनएल की तार चोरी, संचार व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में बीएसएनएल की तार चोरी, संचार व्यवस्था ठप
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
टेलीफोन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के पास बीएसएनएल कंपनी की केबल चोरी होने से सुक्कीजोहड़ी से धर्मपुर थाना तक दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के पास फोरलेन का कार्य चल रहा है जिस कारण बीएसएनएल की केबल खुले में ही पड़ी थी। इसमें से 60-70 मीटर केबल चोरी हो गई जिस कारण बीएसएनएल की दूरभाष सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। साथ ही ब्रॉडबैंड सेवाएं भी बंद हैं। इस कारण लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय पुलिस थाना का फोन भी इस कारण बंद पड़ा है। इससे थाना कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा बीएसएनएल कार्यालय में फोन कर बताया गया कि उनके फोन बंद पड़े हैं। इस पर विभाग ने मौके पर जा कर देखा तो पाया गया कि पीएनबी बैंक के पास से 60 से 70 मीटर केबल गायब है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस थाना को दी गई। धर्मपुर के जेटीओ विनोद डोगरा ने कहा कि फोरलेन का कार्य चले होने के कारण केबल को खुले में रखा गया था ताकि कार्य के चलते केबल बार-बार न खराब हो। निगम ने इसकी सूचना धर्मपुर पुलिस को दे दी है।