{"_id":"5a45202b4f1c1b0e788b563b","slug":"121514479659-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बददी में सजेगी औद्योगिक प्रदर्शनी, 73 स्टाल लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददी में सजेगी औद्योगिक प्रदर्शनी, 73 स्टाल लगेंगे
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लघु उद्योगों की मार्केटिंग के लिए औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी से होने वाली इस दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदर्शनी में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की औद्योगिक इकाईयों के संचालक भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
औद्योगिक नगर बद्दी में लगने वाली राष्ट्र स्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी को लेकर सूक्ष्म, मध्यम एवं उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने लघु उद्योग भारती के साथ बैठक करके इसकी रूपरेखा तैयार की। सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय के प्रांतीय निदेशक सीवी श्राफ ने बद्दी का दौरा किया। यह प्रदर्शनी लघु उद्योगों की मार्केटिंग के लिए बहुत बड़ा मंच साबित होगा। एक ही छत के नीचे आने से उद्योगों को एक दूसरे की जरूरतों का भी पता चलेगा। एमएसएमई के प्रांतीय निदेशक सीवी श्राफ ने कहा कि बद्दी में राष्ट्रीय वेंडर विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का मुख्य मकसद सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहित करना तथा मंच तैयार करना है। इसमें करीब 73 स्टाल लगेंगे और करीब 15 से 20 पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग सीपीएसयू, बैंक, डिफेंस आदि भाग लेंगे।
लघु उद्योग भारती बददी के महासचिव आलोक सिंह व उपाध्यक्ष अनिल कुमार मलिक, चेतन स्वरूप ने बताया कि इंडस्ट्रियल एक्सपो में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए कम रेट स्टाल दिए जाएंगे। एससी एसटी और महिलाओं के लिए 50 फीसदी छूट दी जाएगी। लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री राजीव कंसल और प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास सेठ ने कहा कई सालों से सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय बद्दी में इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इससे उद्योगों को एक दूसरे की जरूरत के सामान खरीदने को मिलता है। साथ ही तकनीक का भी आदान प्रदान हो जाता है। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनपी कौशिक ने कहा हर साल लघु उद्योग के संचालक यहां से कुछ सीख कर जाते हैं। प्रदर्शनी से कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है। लघु उद्योग भारती बददी के महासचिव आलोक सिंह जी ने कहा की सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। बैठक में वजीर सिंह, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, बददी चैप्टर के प्रधान संजय बतरा, महासचिव आलोक सिंह, संजय आहुजा, उपाध्यक्ष अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।