{"_id":"5a3fdc264f1c1b95188bbb6b","slug":"121514134566-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: साइकिल रैली निकाल कर इंधन बचाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: साइकिल रैली निकाल कर इंधन बचाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शिमला में साइकिल रैली।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ईंधन की बचत, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोलन शहर के 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोगों ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर ईंधन की बचत का संदेश दिया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन को एडीसी सोलन संदीप नेगी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
साइक्लोथॉन रविवार सुबह 11 बजे ठोडो मैदान सोलन से आरंभ होकर शामती-काली माता मंदिर-जटोली मंदिर तक गई और वापस ठोडो मैदान लौटी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की पीसीआरए विंग के एडिशन डॉयरेक्टर एसके वर्मा ने बताया कि देश में 76 सिटी में इस तरह की साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर, सीडीसीएसएम शिमला दिवाकर राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के संतोष कुमार, एमएस पंवार इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बीएस पंवार, समाजसेवी विपुल गोयल और रजनीश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन