फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गुरूद्वारा साहिब सपरून में अखंड पाठ के भोग डाले

गुरूद्वारा साहिब सपरून में अखंड पाठ के भोग डाले

Sun, 05 Nov 2017 11:12 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा साहिब सपरून में अखंड पाठ के भोग डाले
ragi - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
गुरुद्वारा साहिब सपरून में श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा आलौकिक कथा एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में स्थानीय रागी जत्थों सहित विशेष रूप से भाई सितेंद्र सिंह सरताज हजूरी रागी बंगला साहिब दिल्ली वालों ने शबद कीर्तन किया। उन्होंने सिख इतिहास और श्रीगुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।

कीर्तन दरबार में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर एसपी मोहित चावला ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इस अवसर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सिरी साहिब और गुरु घर का सरोपा भेंट किया गया। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। एसपी, भाजपा नेता पवन गुप्ता ने भी पंगत में बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव के 549वें प्रकाश पर्व की देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए गुरुद्वारे के प्रधान कुलवंतजीत सिंह ने कहा कि गुरु साहिब ने सभी को एक सूत्र में पिरोया है। सभी को जातपात के बंधनों से बहार निकला है। उन्होंने बताया की गुरुसाहिब ने सभी को एकता और भाईचारे का संदेश दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में माता जसवंत कौर सबरवाल, पलविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह, तलविंद्र सिंह सबरवाल, हरबंस सिंह ने भी सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed