फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में जाम पर राजनीति, पार्किंग का हल्ला बोल

सोलन में जाम पर राजनीति, पार्किंग का हल्ला बोल

Thu, 02 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में जाम पर राजनीति, पार्किंग का हल्ला बोल
Chandigarh Traffic
सोलन। राजनीतिक गलियारों में वादों का पिटारा लेकर घूम रहे नेताओं के लिए पार्किंग भी सोलन में चिंता का विषय है। गांव की गलियां मापने के बाद राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने शहर में डेरा डाल रखा है और समस्याओं से त्रस्त शहरवासी इनसे गाड़ी खड़ी करने लायक जगह मांग रहे हैं। शहर को बढ़ती आबादी और वाहनों की भीड़ ने जाम कर दिया है। पार्किंग प्रबंध न होने की वजह से सड़क पर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं और घंटों तक जाम में फंसना यहां की दिनचर्या में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

मालरोड पर दोहरी दीवार से चंबाघाट तक करीब चार किलोमीटर के फासले को पूरा करने में गाड़ियों को 45 मिनट का रिकॉर्ड समय लग रहा है। शहर की कुल पंजीकृत आबादी करीब 60 हजार है और यहां वाहनों की संख्या दस हजार को पार कर चुकी है। इसके लिए पार्किंग के प्रबंध पूरे नहीं हैं। नगर नियोजन के नियमों को दरकिनार करते हुए बसे सोलन में ज्यादातर लोगों ने घर में पार्किंग नहीं बनाई है। नगर परिषद ने कुछ मोहल्लों में पार्किंग के प्रबंध किए हैं। लेकिन इनकी जगह काफी कम है और वाहनों की तादाद ज्यादा है। नप ने माल रोड़ पर पुलिस चौकी के ठीक सामने सड़क को ही पार्किंग में बदल दिया है और यहां बाकायदा सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग फीस वसूली जाती है।
विज्ञापन

सोलन शहर को जाम से निजात दिलवाने के लिए यहां से बस अड्डे को शिमला-सोलन-चंडीगढ़ हाइवे पर बनाया गया। लेकिन बस स्टैंड खाली होने के बाद खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में नहीं हो सका। बस स्टैंड की जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा सेना के अधीन था। इसे लेकर समझौते की बात तो होती रही लेकिन तय समय पर समाधान नहीं निकल पाया। इस वजह से शहर में मल्टी पार्किंग का मुद्दा उलझकर रह गया है। सोलन शहर को जाम से बचाने के लिए राजगढ़ मार्ग को भी शामती से बाईपास बनाया जाना था। लेकिन शामती बाईपास की योजना अभी तक पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता की वजह से रुका काम : शांडिल
कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि शामती बाईपास का निर्माण जोरों से चल रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद राजगढ़ जाने वाले लोगों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। राजगढ़ जाने वाले वाहनों की आवाजाही कम होने की वजह से सोलन शहर को भी राहत मिलेगी। बस स्टैंड में मल्टी पार्किंग के निर्माण को लेकर सेना के अधिकारियों से बात हो चुकी है। आचार संहिता लगने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है। दोबारा सत्ता में आए तो शहर को इस समस्या से निजात दिलवाकर रहेंगे।


पांच साल में नहीं बना बाईपास : डॉ. कश्यप
भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पार्किंग की समस्या हल नहीं हो पाई है। भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर मल्टी पार्किंग और शहर को जाम से निजात दिलाने का वादा किया है, जिसे अमल में लाया जाएगा। मल्टी पार्किंग और शामती बाईपास की चर्चा पिछले पांच साल से लोग सुन रहे हैं लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को गाड़ियां खड़ी करने तक की जगह नहीं मिल रही है। सभी समस्याओं का निवारण अब मतदाता अपने मताधिकार से ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed