{"_id":"66742717b3480c69600a4e85","slug":"1200-mock-polls-conducted-on-two-machines-solan-news-c-176-1-ssml1040-123748-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो मशीनों पर किए गए 1200 मॉक पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो मशीनों पर किए गए 1200 मॉक पोल
Thu, 20 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की चांच करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत वीरवार को जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन में स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल की प्रथम स्तरीय जांच, मॉकपोल व लोड टेस्ट कड़ी सुरक्षा के बीच में तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की निगरानी में किया गया।
इसके बाद प्रथम स्तरीय जांच में सही पाई मशीनों को पुराने उपायुक्त कार्यालय में स्थित वेयरहाउस से 12 ईवीएम और वीवीपैट का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा चयन कर जिला पंचायत संसाधन केंद्र सभागार में मॉक पोल के लिए स्थानांतरित किया गया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके द्वारा 12 ईवीएम मशीनों में से 02 मशीनों पर 1200 मॉक पोल, 05 मशीनों पर एक हजार व 05 मशीनों पर 500 मॉकपोल डाले गए। मॉक पोल में डाले गए मतों की गणना व वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया गया। इसके अतिरिक्त वीईएल बैंगलुरू के अभियंता द्वारा 02 मशीनों पर लोड टेस्ट भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की संधीरा दुल्टा, भाजपा से चंद्रकांत शर्मा, बहुजन समाज पार्टी राकेश बराड़ सहित नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।