{"_id":"5c814d62bdec2213fd2984ad","slug":"11551977826-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में कैमरे पड़े ठप, अस्पताल की सुरक्षा दाव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में कैमरे पड़े ठप, अस्पताल की सुरक्षा दाव पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल में सीसीटीवी हुए बंद
मरीजों, तीमारदारों की सुरक्षा दांव पर
पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना, नहीं मिला कोई सुराग
डीवीआर सिस्टम खराब होने की वजह से नही चल रहे कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की सुरक्षा राम भरोसे हो चुकी है। आलम यह है कि करीब 10 दिन से अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे डीवीआर सिस्टम खराब होने के कारण बंद हैं। इससे अस्पताल की सुरक्षा दांव पर लग चुकी है। वहीं, अन्य घटनाओं पर नजर रखना बेहद मुश्किल होगा। अस्पताल में 55 सीसीटीवी कैमरे अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से स्थापित किए गए थे। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी डीवीआर सिस्टम के डिस्पले को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है।
इससे किसी भी समय कोई घटना होने के अंदेशा बना हुआ है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमरों को चलाने के लिए 8 चैनल डीवीआर, 16 चैनल डीवीआर और 32 चैनल का डीवीआर सिस्टम है, इन डीवीआर सिस्टमों के माध्यम से अस्पताल में लगे कैमरो को चलाया जाता है। हालांकि इनमें से एक 8 चैनल वाला डीवीआर सिस्टम ठीक तो हो गया, लेकिन उससे कैमरों को नही चलाया जा सकता है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों और उनके कीमती सामान की सुरक्षा न होना भी चिंता का विषय है। गौर रहे कि हाल ही में चोरों ने गायनी वार्ड से एक महिला मरीज के पर्स पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी सीसीटीवी की फुटेज डीवीआर सिस्टम खराब होने के कारण देखी नही गई। इससे कोई भी कार्रवाई अमल में नही लाई जा सकी। अस्पताल में सोलन ही नही, शिमला और सिरमौर से भी मरीज अपने इलाज को करवाने के लिए आते हैं।
डीवीआर सिस्टम ठीक करवाने के लिए भेजे
अस्पताल में सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज अनुराग शर्मा ने बताया कि लाइटनिंग के कारण डीवीआर सिस्टम खराब है। इस कारण अस्पताल में लगे कैमरे नहीं चल पा रहे हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक डीवीआर सिस्टम ठीक हो गया है, लेकिन उस पर कैमरों को चलाया नहीं जा सकता है। बताया कि डीवीआर सिस्टम ठीक होने के बाद कैमरों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
डीवीआर सिस्टम है खराब : गुप्ता
इस बारे में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि डीवीआर सिस्टम खराब होने के कारण कैमरे नही चल रहे हैं। बताया कि डीवीआर सिस्टम को ठीक करने के लिए भेजा गया है।