{"_id":"5c4da2e6bdec224a3d3fd6b9","slug":"11548591846-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाडिय़ों और अधिकारियों को भी किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाडिय़ों और अधिकारियों को भी किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने सोलन में 70वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसमें पुलिस स्टेशन दाड़लाघाट के मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
उन्होंने चोरी के दो मामलों में जेवर व नकदी बरामद करने और एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मामलों में सराहनीय जांच की। 15 जनवरी 2019 को सोलन के मिनी सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग बुझाने में बहुमूल्य सहायता देने के लिए विभिन्न पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन के रीडर मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, सुरक्षा शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन के मुख्य आरक्षी हरीश कुमार, सहायक रीडर ऑनरेरी मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक सोलन की निजी सुरक्षा में तैनात आरक्षी पंकज नेगी तथा आरक्षी संजय आनंद को सम्मानित किया गया। इसके आलावा पुलिस थाना कसौली की महिला आरक्षी मोनू, पुलिस थाना कंडाघाट में तैनात ऑनरेरी मुख्य आरक्षी सुंदर लाल, लांस हैड कांस्टेबल मेहर चंद जो पुलिस थाना दाड़लाघाट, आरक्षी कपिल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस मौके पर हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के खिलाड़ियों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसमें वर्ष 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय हैंडबाल टीम की सदस्य रहीं सोलन की अर्की तहसील के नवगांव की खिलाड़ी शिवानी गौतम, निधि शर्मा, भावना और इसी तहसील के डूमैहर की मेनिका पाल को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
इसके अलावा जिला खेल विभाग द्वारा अनुशंसित हैंडबॉल की खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया। इसमें अर्की तहसील की बबीता, निधि शर्मा, शिवानी गौतम, दीक्षा, ममता देवी, दीक्षा, प्रगति शर्मा, भारती शर्मा, मेनिका, सुमन लता, मीना देवी, रचना कुमारी, ज्योति, शिवानी देवी, हेमलता, मिताली शर्मा तथा भावना शर्मा को विभिन्न राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों को उपलब्धियों के अनुरूप 4 लाख 57 हजार 500 रुपये की राशि पुरस्कार में दी गई।
कर्मचारी और अधिकारियों को भी मिला सम्मान
कृषि मंत्री ने अनुकरणीय कार्य करने के लिए हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र पाल जसवाल तथा तहसीलदार केशव राम को सम्मानित किया। सुरेंद्र पाल जसवाल वर्तमान में सहायक आयुक्त परवाणू तथा केशव राम तहसीलदार नालागढ़ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन के कानूनगो राकेश कुमार शर्मा तथा समयबद्ध एवं अनुशंसित कार्य के लिए उपायुक्त कार्यालय के नाजिर देवेश कुमार को भी सम्मानित किया। वहीं बेहतर सेवाओं के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन के वरिष्ठ सहायक गगन शर्मा, कनिष्ठ सहायक जगदीश चंद, परवाणू में कार्यरत पटवारी रवि कुमार, चालक कमलेश कुमार, सेवादार राजेश कुमार तथा सेवादार दिनेश कुमार को भी सम्मानित किया। चालक कमलेश कुमार के ड्यूटी पर होने के कारण उनकी सुपुत्री ने पुरस्कार ग्रहण किया।