फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मोबाइल बैंकिंग से अवगत हुए ग्रामीण, नेहरू युवा केंद्र ने बांटी जानकारी

मोबाइल बैंकिंग से अवगत हुए ग्रामीण, नेहरू युवा केंद्र ने बांटी जानकारी

Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नेहरू युवा केंद्र संगठन सोलन के सौजन्य से उपमंडल की ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। सोलन से आए नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी लेखराज कौशिक ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए स्रोत व्यक्तियों ने अपने-अपने विभाग के बारे में लोगों को जानकारियां दीं और लोगों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। यूको बैंक अर्की के प्रबंधक गौतम पठानिया ने लोगों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिना बैंक शाखा में अपने खातों का संचालन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि वे मोबाइल ऐप से अपने मोबाइल फोन और डिश घर बैठे किस तरह रिचार्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को मोबाइल पर आने वाली कॉल्स, उनके खाता नंबर और एटीएम पिन की जानकारी देने को लेकर सावधान रहने को कहा। उन्होंने बताया कि बैंक एटीएम प्राप्त करने और उसके इस्तेमाल पर सरकार से उन्हें एक लाख का दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवर प्राप्त होता है। खंड विकास कार्यालय कुनिहार के सीओ अनिल चौहान ने लोगों को विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान सत्या ठाकुर, उपप्रधान सुनील कुमार, युवक मंडल जलाणा के प्रधान मुकेश ठाकुर, पूर्व प्रधान अमर सिंह ठाकुर, खंड विकास कार्यालय कुनिहार के कनिष्ठ अभियंता केदार झींगटा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed