फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सीईओ से भेंट कर परिषद के लिए मांगा सहयोग

सीईओ से भेंट कर परिषद के लिए मांगा सहयोग

Wed, 17 Jan 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। बद्दी और नालागढ़ नगर परिषदों में अब एक मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। इसमें सहयोग करेगा बीबीएनडीए। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के विकास के लिए गठित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के नए सीईओ केसी चमन ने यह आश्वासन उनसे से मिलने आए नप नालागढ़ के पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि नालागढ़ और बद्दी के क्षेत्रों के लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर कर राहत प्रदान की जाएगी। इस दौरान नगर परिषद के पदाधिकारियों ने नालागढ़ शहर संबंधी समस्याओं और विकास कार्यों पर चरचा की। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में नप की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पार्षद पवन कुमार, धर्मेंद्र राणा और अल्का वर्मा ने बीबीएनडीए के नए सीईओ का कार्यभार संभालने वाले आईएएस अधिकारी केसी चमन से मुलाकात की।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि सीईओ केसी चमन पहले नालागढ़ में बतौर एसडीएम कार्य कर चुके हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों और समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। बीबीएनडीए के तहत नगर परिषद के कई विकास कार्य होते हैं और बीबीएनडीए द्वारा इन विकास कार्यों के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाती है। बीबीएनडीए के सीईओ केसी चमन ने कहा कि बीबीएन के विकास के लिए बीबीएनडीए पूरी तरह से कृतसंकल्प है। बीबीएन का एक समान विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद के पदाधिकारियों ने जो मांगें उनके समक्ष रखी हैं उन्हें चरणबद्ध तरीके पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बीबीएनडीए के पास है विकास का जिम्मा
वर्ष 2006 में गठित बीबीएनडीए के अधीन दो नप नालागढ़ और बद्दी आती हैं। इसके अलावा करीब 229 गांवों भी शामिल हैं। बीबीएनडीए इन नगर परिषदों सहित पंचायतों के विकास कामों के लिए धनराशि का प्रावधान करती है। बीबीएन के समुचित विकास के लिए गठित बीबीएनडीए ही इन क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए धनराशि मुहैया करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed