फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर के ढाबों में घरेलू सिलेंडरों पर पक रहा खाना

शहर के ढाबों में घरेलू सिलेंडरों पर पक रहा खाना

Fri, 24 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
शहर के ढाबों में घरेलू सिलेंडरों पर पक रहा खाना
एलपीजी - फोटो : SELF
सोलन। शहर के ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की चेकिंग के दावों के बावजूद ढाबों में घरेलू सिलेंडरों पर खाना पकाकर कुछ लोग जमकर चांदी कूट रहे हैं। इस वजह से जरूरतमंद लोगों को घरेलू सिलेंडर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

घरेलू सिलेंडरों की सबसे ज्यादा खपत सोलन शहर में हो रही है। विभाग इन सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर गंभीरता से प्रयास नहीं कर रहा है। शहर के मालरोड समेत, बाजार के मध्य व हाइवे पर बने ढाबों में से ज्यादातर के पास व्यवसायिक कनेक्शन नहीं हैं। इन दोहरी दिवार से चंबाघाट और फोरलेन का पूरा क्षेत्र जिला मुख्यालय में आता है और यहां विभाग के जिलाधिकारी समेत कर्मचारियों की फौज बैठती है। पिछले काफी समय से ढाबों का औचक निरीक्षण नहीं किया है। होटल और ढाबे वाले कारोबारी भी अपनी बचत को देखकर व्यावसायिक सिलेंडर न खरीद कर घरेलू गैस सिलेंडर को प्रयोग कर रहे हैं जिनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। घरेलू सिलेंडर 14.2 किलो का 797 रुपये 50 पैसे और व्यावसायिक सिलेंडर 19 किलो का 1382 रुपये में मिलता है।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम
शहर में सब्जी विक्रेता भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने सब्जी की मूल्य सूची नहीं लगा रखी है। कुछ दुकानदारों ने मूल्य सूची लगाई भी है तो वह बेहद छोटी है। इसे ग्राहक आमतौर पर पढ़ नहीं पाते हैं। सब्जी विक्रेता मनमाने दाम लगाकर ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। इसकी पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभाग ने करीब ढाई माह पूर्व औचक निरीक्षण किया था उसके बाद कोई बड़ी कार्रवाई शहर में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबों में तय नहीं भोजन के दाम
शहर के ढाबों पर उपलब्ध भोजन के दाम भी लंबे समय से तय नहीं हुए हैं। ढाबों पर भोजन कर रहे लोगों को मुंहमांगी कीमत चुकानी पड़ रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग और प्रशासन की ओर से ढाबों में उपलब्ध खाने के दाम तय किए जाते हैं। इसमें चपाती, चावल, दाल और सब्जी समेत अन्य शामिल हैं। लेकिन सोलन में काफी समय से प्रशासन ने इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। शहर के ढाबों पर 50 से 150 रुपये तक भरपेट भोजन मिल रहा है। सोलन शहर में दूरदराज से कमाने पहुंच रहा एक बड़ा तबका ऐसे में लुटने को मजबूर हैं।


समय-समय पर देते हैं दबिश : डीएसफसी
डीएफसी यादविंद्र पाल ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर होटलो और ढ़ाबों में दबिश दी जाती है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वालों के उपर नियमानुसार कार्रवाई भी होती है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी शहर में होटलों और ढाबों पर घरेलू गैस का प्रयोग हो रहा है तो वह इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। सब्जी विक्रेताओं का निरीक्षण किया जाएगा जिस दुकान में मूल्य सूची नहीं होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed