{"_id":"5a05d0d84f1c1bf2538bbf2c","slug":"11510330584-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की आगोश में आया बीबीएन, लोग ठंड से ठिठुरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की आगोश में आया बीबीएन, लोग ठंड से ठिठुरे
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में विस चुनाव का चढ़ा हुआ पारा मतदान के साथ ही ठंडा हो गया है। बीबीएन में धुंध छाने से हर कोई परेशान है। खासतौर पर सुबह के समय कोहरे का आवरण इस तरह से बन जाता है कि कुछ फर्लांग के बाद कुछ नहीं दिखाई देता। शाम को ठंड और दिन में थोड़ी बहुत धूप होने के कारण क्षेत्र में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।
लोगों ने अब गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं और पंखे, कूलर तथा एससी बंद हो गए हैं। वीरवार सुबह पड़ोसी राज्य पंजाब से सटे क्षेत्र में चारों ओर धुंध छाई रही। सुबह-सुबह लोगों को अपने गंतव्य और ड्यूटी आदि जाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र कोहरे के आवरण से घिर गया और क्षेत्र की सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। कोहरे के आवरण में डूबे मैदानी क्षेत्रों में इसका अधिक असर पड़ रहा है जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नौकरी पेशा लोगों को जहां अपने कामों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों को भी इससे दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि किसानों और बागवानों के लिए इस कोहरे का आंशिक असर देखने को मिल रहा है। नौणी विवि के पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ. एसके भारद्वाज ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का आवरण बन गया है जो बारिश होने के बाद ही छंटेगा।