फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आखिरी दौर में व्यक्तिगत आरोपों पर उतरे ससुर और दामाद

आखिरी दौर में व्यक्तिगत आरोपों पर उतरे ससुर और दामाद

Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन की सदर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां अब तक एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आरोपों से परहेज करते आए दोनों नेता पर सार्वजनिक मंच पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनने को तैयार हैं। ससुर और दामाद की यह लड़ाई बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। दोनों के बीच दबी चिंगारी को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी हवा दे दी है।
विज्ञापन

प्रेम कुमार धूमल ने सोलन में आयोजित जनसभा में डॉ. राजेश कश्यप को अपने ससुर कांग्रेस के प्रत्याशी एवं मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल से वोट का दान मांगने की सलाह दे डाली। प्रेम कुमार धूमल ने मंच से कहा कि एक बार मांगने पर जिसने अपनी बेटी दे दी हो और दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया हो। वो दूसरी बार दान मांगने पर इंकार नहीं करेगा। डॉ. राजेश कश्यप को कर्नल धनी राम शांडिल से वोट का दान मांगना चाहिए। उम्मीद है कि यह दान मिलने के बाद उनकी कभी हार नहीं होगी।
विज्ञापन

सोलन में अब तक चले प्रचार के दौरान दोनों नेता खुलकर एक-दूसरे के प्रति कोई बयान नहीं दे रहे थे। अब तक मर्यादा और संयम के साथ मंद गति से चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा था। लेकिन जैसे ही प्रचार अब आखिरी दौर में पहुंचा है। अचानक आरोपों की बौछार दोनों ओर से शुरू हो गई है। ससुर को दामाद नर्सरी के छात्र लगने लगे हैं तो दामाद को उनके ससुर को घेरेबंदी में रखने वाले लोग पसंद नहीं आ रहे हैं। साथ ही वो मुद्दा जिसे भाजपा टिकट आवंटन से पूर्व ही छेड़ चुकी थी कि कर्नल धनी राम शांडिल का सोलन में अपना घर नहीं है और वे पांच साल से विश्राम गृह में रह रहे हैं। इसे भी अब आखिरी दौर में भाजपा की ओर से हवा मिलने लगी है। इससे पूर्व के प्रचार में दोनों के बयान कांग्रेस और भाजपा के बीच हो रहे मुकाबले को लेकर आ रहे थे। लेकिन अब पूरे प्रदेश की राजनीति में चर्चित हो चुकी इस सीट पर मुकाबला दोबारा ससुर और दामाद क बीच ढलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट का दान मांगना होगा : धूमल
प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि डॉ. राजेश कश्यप को अपने ससुर से वोट का दान मांगना होगा। कहा कि जिसने एक बार बेटी दान की है वो वोट दान करने से भी इंकार नहीं करेगा और यह दान उनकी जीत पक्की करेगा।

कश्यप राजनीति में नर्सरी के छात्र : शांडिल
कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि डॉ. राजेश कश्यप नर्सरी के छात्र हैं। उन्हें अभी राजनीति के ककहरे सीखने की जरूरत है। इसके लिए बहुत समय लगेगा।


सर्किट हाउस से चली राजनीति : डॉ. कश्यप
भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस की राजनीति सर्किट हाउस से चलती रही। कर्नल धनी राम शांडिल के आसपास मौजूद रहने वाले लोगों ने उन्हें काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed