{"_id":"59fb4a8a4f1c1bee688b8ca9","slug":"11509640842-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला कीर्तन
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पवऱ्र्व पर निकाली शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाशपर्व पर सोलन गुरुद्वारा सिंघ सभा अप्पर बाजार ने शहर में नगर कीर्तन निकाला। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन दुर्गा क्लब से आरंभ होकर गंज बाजार, माल रोड, बाईपास से चंबाघाट होते हुए गुरुद्वारा अप्पर बाजार तक निकाला। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने जौहर के जरिये लोगों को जहां अपनी ओर आकर्षित किया वहीं ढाडी जत्थों, कीर्तन जत्थों, स्थानीय रागियों ने शबद कीर्तन गायन कर नगर कीर्तन में भाग लिया।
शहर में जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। इसमें शूलिनी मंदिर मार्ग, सर्कुलर रोड, माल रोड सहित अन्य शामिल रहे। जहां पर लोगों ने भारी संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा आयोजित कीर्तन में गतका पार्टी ने लाठी और तलवारों के जौहर को दिखाकार सबका मन मोह लिया। इसमें युवा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। आयोजित कीर्तन के साथ पंच प्यारों के साथ महिलाओं सहित अन्य ने गुरुनानक देव जी को याद करते हुए उनकी पालकी के आगे चलकर झाड ू व पानी का छिडकाव कर पाकली को आगे की और बढ़ाया जा रहा था। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार के सदस्य गुलाब सिंह ने श्री गुरू नानक देव जी का 549वें प्रकाश पर्व कि बधाई देते हुए कहा की प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लोगों को आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश लोगों को दिया।