{"_id":"59f9f3654f1c1bc9678b8d72","slug":"11509552997-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कूड़ा जलाने पर नप को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कूड़ा जलाने पर नप को नोटिस
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में रात के अंधेरे की आड़ में कूड़ा जलाकर वातावरण को दूषित करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। इसमें नगर परिषद से कूड़े के ढेरों में आग लगने के कारणों को पूछा है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी चुनाव के बाद स्वयं भी कूड़े जलाने वाले क्षेेत्रों का जायजा कर इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। अमर उजाला ने इस समस्या को बार-बार संबंधित विभागों के समक्ष रखा था। इसके बाद शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर बोर्ड ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए यह नोटिस जारी किया है। इसके बाद इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों ने डंपरों में भरे कूड़े को आग लगा दी थी। इससे पूरे शहर धुआं फैल गया था। खासकर बुजुर्गों और मरीजों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसमें सोलन डिग्री कॉलेज मार्ग, चंबाघाट बसाल मार्ग, आईटीआई सोलन गेट के पास, चिल्ड्रन पार्क के पास, वार्ड नंबर तीन के मार्ग के डंपरों सहित नीचे फैले कूड़े को किसी ने आग लगा दी थी। इसकी रिपोर्ट नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड ने तैयार कर इसका नोटिस नप को भेजा है। इसमें बोर्ड ने नप से कूड़े को जलाने के कारणों पर जवाब मांगा है।
जल्द की जाएगी कार्रवाई : ठाकुर
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अधिकारी ललित ठाकुर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इसके बाद उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर परिषद को नोटिस भेजा है। कहा कि जल्द इस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। वह स्वयं भी चुनाव के बाद मौके का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
अभी नहीं मिला है नोटिस
नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि उन्हें अभी बोर्ड से ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है। बताया कि नगर परिषद ने कूड़े के डंपरों में आग नहीं लगा है। इस कार्य को शरारती तत्वों ने अंजाम दिया है। नप भला क्यों अपने ही डंपरों में आग लगा कर अपना नुकसान करेगी। कहा यदि इसमें कोई नप कर्मी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।