{"_id":"64f32f96f25b524c840b80b4","slug":"112-houses-due-to-rain-in-doon-damaged-cracks-in-45-solan-news-c-176-1-ssml1040-6521-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दून में बारिश से 112 मकान \nक्षतिग्रस्त, 45 में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दून में बारिश से 112 मकान क्षतिग्रस्त, 45 में आई दरारें
Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
सौड़ी पंचायत के माजरी गांव में भूमि कटाव से क्षतिग्रस्त हुए मकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बुआसनी और सौड़ी में सबसे ज्यादा हुआ नुकसान
एक माह बीतने के बाद भी विस्थापित नहीं गए गांव की ओर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मूसलाधार बारिश से दून में 112 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 45 मकानों में दरारें आई हैं। प्रशासन की ओर से इन प्रभावित लोगों को तीन लाख रुपये की फौरी राहत और तिरपालें दी गईं थीं। लेकिन अभी तक प्रभावितों के लिए सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं बनी है, जिसके चलते यह लोग वापस अपने गांव की ओर आ सके। अभी तक यह सभी लोग सत्संग भवन, स्कूल, मंदिर और पड़ोसियों के घरों में रहकर समय काट रहे हैं। हालत यह है कि एक माह बीत जाने के के बाद भी विस्थापित अपने गांव की ओर रुख नहीं कर सके हैं।
बददी के पहाड़ी क्षेत्र मेँ 112 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैँ। इसमें 82 मकान पक्के और 30 मकान कच्चे हैं। वहीं 29 पक्के मकानो में दरारें आई हैं और 16 कच्चे मकानो में दरारें आई हैं। भारी बारिश से छह रिटेनिंग वाल गिरी हैं। उधर, बद्दी के तहसीलदार राजेश जरियाल ने बताया कि दून में सबसे अधिक बुआसनी के सील व सुनानी गावं में बारिश से तबाही हुई है। सौड़ी पंचायत के मजारी गांव में भी लोगों के मकान गिरे हैं इसके अलावा नालका, कंडोल आदि पंचायतो में भी लोगों के घरों में दरारें आई हैं। अभी तक प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी है। लोग अभी भी बेघर हैं। इन लोगों का केस बना कर एसडीएम नालागढ़ को भेजा गया है। वहां से उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजे जाएंगे। उसके बाद इन लोगों के लिए मुआवजा राशि दी जाएगी।