फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार में बिजली आपूर्ति ठप, टॉच और दीये के सहारे हुआ घायल का उपचार

कुनिहार में बिजली आपूर्ति ठप, टॉच और दीये के सहारे हुआ घायल का उपचार

Mon, 21 Jan 2019 05:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार अस्पताल में टॉर्च-दीये के सहारे घायल का उपचार
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कर्मी को गंभीर हालत में लाए थे अस्पताल, चिकित्सकों को मरहम-पट्टी में परेशानी
बिजली आपूर्ति रही ठप, अस्पताल में जेनरेटर न होने पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। सिविल अस्पताल कुनिहार में जेनरेटर सुविधा न होने से मरीज बेहाल हैं। रविवार देर शाम पेश आए एक मामले में डॉक्टरों को टॉर्च और दीये की रोशनी में मरहम पट्टी करनी पड़ गई। कुनिहार में 33 केवी सब स्टेशन पर काम करते हुए एक कर्मचारी ट्रॉली में ब्लास्ट होने से बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। कर्मचारी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुनिहार लाया गया लेकिन अस्पताल में बिजली न से डॉक्टरों को दीये और टॉर्च की रोशनी से घायल की मरहम पट्टी करनी पड़ी। घायल कर्मचारी की पहचान वेदराज निवासी कुनिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बिजली मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद जब फीडर को चालू कर रहा था तो ट्रॉली ब्लास्ट हो गई व उक्त कर्मचारी ट्रॉली से निकले गर्म तेल से बुरी तरह झुलस गया। सब स्टेशन के पास के कारोबारियों ने जख्मी कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। कुनिहार क्षेत्र सहित आसपास की दर्जनों पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले इतने बड़े नागरिक चिकित्सालय में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूरत में न तो जेनरेटर की सुविधा है न ही कोई इनवर्टर लगाया है। इसी दौरान एक अन्य मामले में अस्पताल में गिरने से एक घायल छोटे बच्चे अभिनव को भी आपातकाल में लाया गया जिसको नाक-मुंह से काफी खून बह रहा था। उसे भी ऐसी परिस्थिति में प्राथमिक उपचार दिया गया। कुनिहार अस्पताल से गंभीर रूप से जले हुए कर्मचारी को आपात स्थिति में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस भी बीच रास्ते में हुई खराब
घायल कर्मचारी को शिमला ले जाने के लिए मंगवाई 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई। कुनिहार से करीब तीन किलोमीटर पीछे 33 केवी स्टेशन के पास ही हांफ गई। बार-बार 108 के लिए कॉल करने पर चंडी से गाड़ी भेजी जो हादसे के बाद करीब चार घंटे के बाद कुनिहार पहुंची। कुनिहार क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति खासा रोष है। पंकज शर्मा, मोहन लाल, भगत राम, कपिल शर्मा, ऋषभ, राज कुमार का कहना है कि सिविल हॉस्पिटल कुनिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बहुत टोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेनरेटर का कोई प्रस्ताव नहीं है : डॉ. राधा
बीएमओ अर्की डॉ. राधा शर्मा ने कहा कि 108 एंबुलेंस का स्वास्थ्य विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जेनरेटर लगाने का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed