{"_id":"5c113ff3bdec2241c802f420","slug":"111544634355-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद चादर में लिपटा चायल, सोलन में बारिश से ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद चादर में लिपटा चायल, सोलन में बारिश से ठंड का प्रकोप
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मौसम के अचानक करवट बदल लेने से समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पर्यटक स्थल चायल में बुधवार तड़के काफी बर्फबारी हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर आगामी तीन घंटे तक जारी रहा। इससे पूरे क्षेत्र में तीन से पांच सेंटीमीटर मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी की वजह से चायल-कुफरी-शिमला मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते शिमला आने-जाने वालों को वाया कंडाघाट होकर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। बर्फबारी व खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और एसडीएम व विभागीय अधिकारियों को सजग रहने की सलाह दी है। किसी भी सूरत में सड़क और पेयजल बंद न हो, इसके लिए लोनिवि व आईपीएच को दो दिन पहले ही मुस्तैद रहने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इस सब के बीच बर्फबारी से चायल के होटल व अन्य कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अब पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। जिले के निचले क्षेत्रों में देर रात से ही बारिश शुरू हो गई जो बुधवार को पूरा दिन जारी रही। इस बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोलन मुख्यालय में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से लोग घरों में दुबक गए। कारोबारियों को आंशिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ा है। बुधवार को जिला मुख्यालय में ज्यादातर दुकानों पर बिक्री नहीं हो पाई लेकिन मौसम के अचानक ठंडा होने से सबसे बड़ी राहत होटल कारोबारियों में दिख रही है। चायल से कसौली और परवाणू तक होटल कारोबारी इस बदलाव से काफी खुश नजर आए। आगामी दिनों में क्रिसमस और नववर्ष को लेकर निचले क्षेत्रों से पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना है। ज्यादातर पर्यटक बर्फबारी का नजारा देखने के लिए शिमला का रुख करते हैं। इस दौरान वे कसौली, सोलन और चायल में रुकते हैं।
जिले भर के एसडीएम अलर्ट पर : उपायुुक्त
उपायुक्त विनोद कुमार का कहना है कि सभी एसडीएम को अलर्ट पर रखा है। विभागीय अधिकारियों को मौसम पर नजर बनाए रखने और किसी भी तरह का नुकसान होने पर जिला प्रशासन को सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। लोनिवि को मार्ग खुला रखने और आईपीएच को पेयजल आपूर्ति बाधित न होने की देने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
चायल-कुफरी मार्ग को बहाल रखे प्रशासन
चायल (सोलन)। बर्फबारी से प्रभावित चायल-कुफरी मार्ग को स्थानीय लोगों के नियमित रूप से बहाल रखने की मांग की है। स्थानीय लोगों रामप्रकाश, रोशन, सीता देवी, अशोक कुमार, नरेंद्र, राजू, बलदेव व रामदत्त का कहना है कि चायल में पर्यटकों के आमद की एक ही संभावना है, यदि कुफरी-शिमला मार्ग खुला हो। यह मार्ग बंद होने पर पर्यटक न तो सोलन की तरफ से चायल आते हैं और न ही शिमला की तरफ से आ पाते हैं। इस वजह से होटल कारोबारियों और स्थानीय दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने शिमला और सोलन दोनों जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि मार्ग को नियमित रूप से बहाल रखने के लिए सरकारी मशीनरी को तैनात किया जाए।